ज्योतिर्लिंग क्या हैं?
सभी तीर्थ लिंगमय हैं। सब कुछ लिंग में स्थापित है, इन तीर्थों में जिन शिवलिंगों का दर्शन, वर्णन और चिंतन होता है, उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है। ये सभी भगवान शिव के ही रूप हैं, कोई भी शिव से भिन्न नहीं है।
भगवान शम्भु सभी लोगों पर कृपा करने के लिए ही देवताओं, दानवों तथा सम्बंधित त्रिलोकों में लिंग रूप में व्याप्त हैं। समस्त लोकों पर कृपा करने के लिए भगवान शिव ने तीर्थों तथा अन्य स्थानों पर भी अनेक प्रकार के लिंग स्थापित किये हैं।
जहां भी भक्तों ने भक्तिभाव से भगवान शंभु को याद किया, उन्होंने अवतार लिया और वहीं बस गए। प्रजा पर उपकार करने के लिए भगवान शिव ने अपने स्वरूप से अनेक लिंगों की रचना की। उस लिंग की पूजा करने से मनुष्य को अवश्य ही सिद्धि प्राप्त होती है।
इनके स्वरूप लिंग और उपलिंग अनगिनत है फिर भी शिव पुराण में 12 ज्योतिर्लिंग मुख्य बताए गए है जहाँ पर भगवान शिव जी देवताओ, ऋषियों, मुनियों और मनुष्यों के कल्याण के लिए स्वयं प्रकट हुए और वहीं स्थापित हो गए।
ज्योतिर्लिंग और सामान्य शिवलिंग में क्या अंतर है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी शिवलिंग भगवान शिव के ही स्वरूप हैं, लेकिन ज्योतिर्लिंगों को विशेष इसलिए माना जाता है क्योंकि इन स्थानों पर भगवान शिव स्वयं ज्योति स्वरूप में प्रकट हुए थे।
कहा जाता है कि जहाँ भी भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति से भगवान शंकर का स्मरण किया, वहाँ भगवान शिव प्रकट होकर उसी स्थान पर स्थापित हो गए। यही कारण है कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों को अत्यंत पवित्र और मोक्षदायी माना गया है।
द्वादश ज्योतिर्लिंग श्लोक
बारह ज्योतिर्लिंगों के नामों का स्मरण करने के लिए यह प्रसिद्ध श्लोक अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है:
सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम् ।
उज्जयिन्यां महाकालमोंकारे परमेश्वरम् ॥
केदारं हिमवत्पृष्ठे डाकिन्यां भीमशङ्करम् ।
वाराणस्यां च विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे ॥
वैद्यनाथं चिताभूमौ नागेशं दारुकावने ।
सेतुबन्धे च रामेशं घुश्मेशं तु शिवालये ॥
यदि आप विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों, उनकी धार्मिक मान्यताओं, विधि-विधान और आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-
अनुष्ठान संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और स्थान
1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - गुजरात
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है और इसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव ने भगवान शिव की कठोर आराधना की थी, जिसके बाद भगवान शिव यहाँ
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए।
यदि आप सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की कथा, चंद्रदेव के श्राप और भगवान शिव की कृपा के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
2. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - आंध्र प्रदेश
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के श्रीशैल पर्वत पर कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। इसे दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है। यहाँ भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की दिव्य उपस्थिति मानी जाती है।
यदि आप मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा, श्रीशैल पर्वत और भगवान शिव-पार्वती के दिव्य स्वरूप के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - उज्जैन
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन न गर में स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के महाकाल स्वरूप का प्रतीक माना जाता है और मोक्ष प्रदान करने वाला कहा गया है।
यदि आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रकट होने की कथा, भस्म आरती और उज्जैन के धार्मिक महत्व के बारे में जानना चाहते हैं तो:-महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
4. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग - मध्य प्रदेश
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के मध्य स्थित शिवपुरी द्वीप पर है। यहाँ ओंकारेश्वर और अमलेश्वर नामक दो शिवलिंग स्थित हैं।
यदि आप ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा, नर्मदा तट और ओंकार पर्वत के आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
5. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग - उत्तराखंड
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव यहाँ प्रकट हुए थे।
यदि आप केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा, पांडवों से जुड़ा इतिहास और हिमालय में स्थित इस दिव्य धाम के महत्व के बारे में जानना चाहते हैं तो:-केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
6. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वत क्षेत्र में स्थित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव यहाँ प्रकट हुए थे।
यदि आप भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की कथा, राक्षस भीम के वध और भगवान शिव के प्रकट होने की कथा के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
7. काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग - वाराणसी
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने स्वयं काशी को मोक्षदायी नगरी बनाया और यहाँ विश्वनाथ स्वरूप में स्थापित हुए।
यदि आप काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की कथा, काशी नगरी के आध्यात्मिक रहस्य और मोक्ष के धार्मिक महत्व के बारे में जानना चाहते हैं तो:-काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
8. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक के पास गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। गौतम ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव यहाँ प्रकट हुए थे।
यदि आप त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा, गौतम ऋषि की तपस्या और गोदावरी नदी के उद्गम के रहस्य के बारे में जानना चाहते हैं तो:-त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
9. वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग - झारखंड
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड के देवघर में स्थित है। पौराणिक कथा के अनुसार रावण भगवान शिव का शिवलिंग लंका ले जा रहा था, लेकिन शिव की इच्छा से वह वहीं स्थापित हो गया।
यदि आप रावण की कठोर तपस्या, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रादुर्भाव और पंचशूल के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
10. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग - गुजरात
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात में द्वारका के पास स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग विशेष रूप से सर्प दोष शांति के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।
यदि आप नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा, दारुका राक्षसी और सर्प दोष से जुड़े धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
11. रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग - तमिलनाडु
रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरम में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पहले यहाँ भगवान शिव की पूजा की थी।
यदि आप भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा, रामसेतु और शिव भक्ति के धार्मिक महत्व के बारे में जानना चाहते हैं तो:-रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
12. घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र
घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। भगवान शिव अपनी भक्त घुश्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर यहाँ ज्योतिर्लिंग स्वरूप में स्थापित हुए।
यदि आप घुश्मा की अटूट शिव भक्ति, शिवालय सरोवर और घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रादुर्भाव की कथा के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो:-घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग का विस्तृत लेख अवश्य पढ़ें।
12 ज्योतिर्लिंगों का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दर्शन अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, पूजन और स्मरण से व्यक्ति को पापों से मुक्ति, मानसिक शांति और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कई भक्त जीवन में एक बार सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का संकल्प लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. 12 ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं?
सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घुश्मेश्वर।
2. पहला ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
3. ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग में क्या अंतर है?
ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के स्वयं प्रकट दिव्य स्वरूप माने जाते हैं, जबकि शिवलिंग भगवान शिव की सामान्य पूजा का प्रतीक स्वरूप है।
4. सबसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?
काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और केदारनाथ ज्योतिर्लिंग सबसे प्रसिद्ध माने जाते हैं।
5. 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का क्या महत्व है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से पापों का नाश, मानसिक शांति और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।