Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
मौनी अमावस्या: मौन व्रत, स्नान-दान और पितृ तर्पण का महत्व
लेखक: रुचि

मौनी अमावस्या: मौन व्रत, स्नान-दान और पितृ तर्पण का महत्व

मौनी अमावस्या 2027 में 6 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी। यह पर्व माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है और इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत, पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व बताया गया है।

माना जाता है कि इस दिन मौन रहकर आत्मचिंतन और भगवान का स्मरण करने से मन को संयमित करने तथा आध्यात्मिक साधना को बढ़ाने में सहायता मिलती है। इसी कारण मौनी अमावस्या को स्नान, दान, जप और व्रत की दृष्टि से विशेष पुण्यकारी तिथि माना जाता है।

मौनी अमावस्या का व्रत क्यों रखते हैं

माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ,मौनी अमावस्या’ कहते है। इस दिन मौन व्रत रखने का विधान है। माघ मास में होने के कारण इसे 'माघी अमावस्या' भी कहते है। मौनी अमावस्या बहुत ही पुण्यकारी मानी जाती है, इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से मनुष्य के अंदर के सारे विकार नष्ट हो जाते हैं और उसके अंदर आत्मविश्वास और इंद्रियों को काबू करने की शक्ति का विकास होता है।

इस दिन दान स्नान आदि का विशेष महत्त्व क्यों होता है?

मौनी अमावस्या के दिन दान ,स्नान आदि का विशेष महत्त्व होता है इसके साथ ही इस दिन पित्रों का तर्पण करने से उनकी विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है । । माना जाता है कि इसी अमावस्या तिथि को प्रथम पुरुष मनु का जन्म हुआ था और उन्ही के नाम पर इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाने लगा ।

सभी पूर्णिमा तिथियों, उनके धार्मिक महत्व, पूजा-विधि और व्रत से जुड़ी जानकारी जानने के लिए: - हमारा पूर्णिमा लेख पढ़ें।

मौनी अमावस्या की पूजा विधि

माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सुबह उठकर स्नानदी करें तत्पश्चात एक लोटे में लाल फूल और काले तिल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए साथ ही श्री विष्णु जी का ध्यान करते हुए मौन व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए । इसके बाद पीपल वृक्ष की एक सौ आठ परिक्रमा करते हुए मंत्र का जाप करना चाहिए। पूरे दिन मौन व्रत रखकर मन ही मन ( ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः) मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि पूरे दिन मौन व्रत रखने में समस्या हो तो कम से कम सवा घंटा तो मौन व्रत रखना ही चाहिए। जरूरतमंद मनुष्यों को दान देना चाहिए। फिर उसे खाना खिलाकर विदा करना चाहिए।

मौनी अमावस्या की कथा

काशीपुर में एक सेठ रहता था। उसकी पत्नी का नाम धनपति था। प्रभु के संयोग से उनके सात पुत्र व एक पुत्री थी। पुत्री का नाम गुणवती था। सेठ ने अपने सातों पुत्रों का विवाह कर दिया था। सेठ ने अपनी पुत्री का विवाह करने के उद्देश्य से पुत्री की कुंडली एक आचार्य को दिखलाई । आचार्य जी ने कुंडली देखकर बताया कि सात फेरे होते ही यह पुत्री विधवा हो जायगी।आचार्य की यह बात सुनकर सेठ का पूरा परिवार इस बात को लेकर चिंतामग्न हो गया की क्या गुणवती का विवाह नही हो सकेगा?

सेठ ने आचार्य जी से इस दोष का निवारण पूछा। तब आचार्य जी ने कहा कि सागर तट के उस पार सोमा धोबिन रहती है। यदि विवाह से पहले सोमा धोबिन अपने संचित पुण्यों का फल गुणवती को दे दे, तो गुणवती इस दोष से मुक्त हो जाएगी।

यह सुनकर सेठ का सबसे छोटा पुत्र गुणवती को सोमा धोबिन के पास ले जाने के लिए तैयार हुआ । सागर तट पार करके दोनों सोमा धोबिन के पास पहुंचे और चुपके-चुपके उनकी सेवा करने लगें। यह देखकर सोमा धोबिन ने अपनी बहुओं से पूछा कि आज कल मेरे कमरे में साफ़ सफाई कौन कर रहा है? प्रसन्नता पाने के लिए उनकी बहु ने कहा कि मैं ही करती हूँ आपके कमरे की सफाई पर सोमा धोबिन को विशवास न हुआ। एक दिन सोमा धोबिन ने चुपके से देख लिया कि ये दोनों भाई-बहन मेरी सेवा कर रहे है। इस सेवा से प्रसन्न होकर सोमा धोबिन ने उनकी इच्छा पूछी। गुणवती और उसके भाई ने पूरी बात सोमा धोबिन से बतायी ।

सेवा से प्रसन्न हो सोमा धोबिन उनके साथ चलने को तैयार हो गयी। इसके बाद सोमा धोबिन उन दोनों के साथ काशीपुर में आ गयी। फिर गुणवती का विवाह प्रारम्भ हो गया। सातवां फेरा पूरा होते ही कुंडली के अनुसार गुणवती का पति मर गया और वह विधवा हो गयी। तुरंत ही सोमा धोबिन ने अपने संचित किए हुए पुण्य गुणवती को आशीर्वाद के रूप में दे दिए । आशीर्वाद प्राप्त करते ही गुणवती का पति जीवित हो गया साथ ही सोमा धोबिन ने गुणवती को आजीवन सुहागन रहने का आशीर्वाद दिया। जब सोमा धोबिन अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि घर पर उसके पति का देहांत हो गया है।

अपने पति को मृत देखकर सोमा धोबिन किसी से बिना कुछ बोले श्री विष्णु और शिव जी की पूजा करने लगी। पूजा करने के पश्चात उसने मौन व्रत रखकर पीपल वृक्ष की एक सौ आठ परिक्रमा की। वह दिन मौनी अमावस्या का था। मौनी अमावस्या व्रत के प्रभाव से उसका पति पुनः जीवित हो गया ।

मौनी अमावस्या को महात्माओं का दिन माना जाता है। यह दिन बहुत ही पवित्र और पुण्यकारी होता है। इस व्रत के प्रभाव से काल सर्पदोष और पितृदोष भी समाप्त हो जाते है।

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें