Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
माँ सिद्धिदात्री: नवमी नवरात्रि की पूजा विधि, मंत्र और महत्व
लेखक: रुचि

माँ सिद्धिदात्री: नवमी नवरात्रि की पूजा विधि, मंत्र और महत्व

सिद्धिदात्री माता कौन है?

नवरात्रि के आखिरी दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति है।

माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। जो भी भक्त इनकी शास्त्रीय विधि-विधान से पूजा-आराधना करता है उसे सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। माँ सिद्धिदात्री की साधना करने से साधक अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, गरिमा, लघिमा, ईशत्व और सर्वज्ञत्व नामक आठ प्रकार की सिद्धियों को प्राप्त कर सकता है।

माता सिद्धिदात्री महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान रहती हैं। कमल पर विराजमान होने के कारण इनका स्वरूप अत्यंत मनमोहक और लुभावना है। ये अपने निचले दाहिने हाथ में चक्र धारण किये हुए हैं। उनके ऊपरी हाथ में गदा है। उन्होंने अपने निचले बाएँ हाथ में शंख पकड़ रखा है।

उनके ऊपरी हाथ में कमल का फूल है। इनका वाहन सिंह है और ये कमल के फूल पर भी विराजमान रहती हैं। वैसे तो नवरात्रि के आठवें दिन कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ होता है परंतु यदि आप किसी कारणवश आठवें दिन कन्यापूजन नहीं कर पाते हैं तो नवरात्रि के नौवें दिन भी कन्या पूजन किया जा सकता है ।

इस दिन भी कन्या पूजन करना उतना ही फलकारी होता है परंतु कन्या पूजन करना अत्यंत आवश्यक होता है। जो जातक माता सिद्धदात्री की पूजा पूर्ण निष्ठा भाव से करते है ब्रह्माण्ड में कुछ भी उनके लिए अप्राप्य नहीं रहता। वह ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की शक्ति प्राप्त कर लेते है।

दुर्गा पूजा की नवमी तिथि को हवन भी किया जाता है। हवन के दौरान चढ़ाया हुआ भोग सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित करना चाहिए। नवरात्रि के आखिरी दिन घर पर हवन करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है और घर मे हर्षोल्लास का माहौल उत्पन्न होता है।

नवरात्रि के सभी नौ दिनों में देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

नवरात्रि के अन्य स्वरूपों की पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व जानने के लिए हमारा नवरात्रि विशेष लेख भी पढ़ें। 

माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि

सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत हो पवित्र हो ले तथा उसके बाद पूजा स्थान पर बैठकर पूजा प्रारंभ करे। मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा बहुत पसंद है। कहा जाता है कि मां को ये चीजें अर्पित करने से वह प्रसन्न हो जाती हैं और साधक को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। अगर आप प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती के १३ अध्यायों का पाठ विधिपूर्वक कर सकते हैं तो अति उत्तम है और बहुत फलकारी है ।

पर अगर समय का अभाव है तो अपनी सुविधानुसार पूरे नौ दिनों में इन १३ अध्यायों का पाठ या श्रवण किया जा सकता है । लेकिन माता के 108 नामों का जाप प्रतिदिन करना अत्यंत आवश्यक और फलकारी होता है । माता के नामों का जाप करते समय इनके नामों का अर्थ भी समझते रहना चाहिए । ऐसा करने से मां बहुत प्रसन्न होती हैं और उपासक को सुख, समृद्धि और जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद प्रदान करती है।

माँ सिद्धिदात्री की नवमी नवरात्रि की पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व की अधिक जानकारी के लिए: - हमारे आचार्य जी से निःशुल्क परामर्श लें और पूजा से जुड़ी अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान पाएं। 

माता जगदंबा के 108 नाम इस प्रकार हैं

1-ॐ सती नमः, 2- ॐ साध्वी नमः, 3- ॐ भवप्रीता नमः (भगवान् शिवपर प्रीति रखनेवाली), 4- ॐ भवानी नमः, 5- ॐ भवमोचनी नमः (संसारबन्धनसे मुक्त करनेवाली), 6- ॐ आर्या नमः, 7- ॐ दुर्गा नमः, 8- ॐ जया नमः, 9- ॐ आद्या नमः, 10 - ॐ त्रिनेत्रा नमः, 11 - ॐ शूलधारिणी नमः, 12- ॐ पिनाकधारिणी नमः, 13 - ॐ चित्रा नमः, 14- ॐ चण्डघण्टा नमः (प्रचण्ड स्वरसे घण्टानाद करनेवाली), 15- ॐ महातपा नमः (भारी तपस्या करनेवाली), 16- ॐ मन नमः (मनन- शक्ति), 17- ॐ बुद्धि नमः (बोधशक्ति), 18- ॐ अहंकारा नमः (अहंताका आश्रय), 19- ॐ चित्तरूपा नमः, 20- ॐ चिता नमः, 21- ॐ चिति नमः (चेतना), 22- ॐ सर्वमन्त्रमयी नमः, 23- ॐ सत्ता नमः (सत्-स्वरूपा), 24- ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणी नमः, 25- ॐ अनन्ता नमः (जिनके स्वरूपका कहीं अन्त नहीं), 26 - ॐ भाविनी नमः (सबको उत्पन्न करनेवाली), 27- ॐ भाव्या नमः (भावना एवं ध्यान करनेयोग्य), 28- ॐ भव्या नमः (कल्याणरूपा), 29- ॐ अभव्या नमः (जिससे बढ़कर भव्य कहीं है नहीं), 30 – ॐ सदामति नमः, 31- ॐ शाम्भवी नमः (शिवप्रिया), 32- ॐ देवमाता नमः, 33- ॐ चिन्ता नमः, 34- ॐ रत्नप्रिया नमः, 35- ॐ सर्वविद्या नमः, 36- ॐ दक्षकन्या नमः, 37- ॐ दक्षयज्ञविनाशिनी नमः, 38- ॐ अपर्णा नमः (तपस्याके समय पत्तेको भी न खानेवाली), 39- ॐ अनेकवर्णा नमः (अनेक रंगोंवाली), 40- ॐ पाटला नमः (लाल रंगवाली), 41- ॐ पाटलावती नमः (गुलाबके फूल या लाल फूल धारण करनेवाली), 42- ॐ पट्टाम्बरपरीधाना नमः (रेशमी वस्त्र पहननेवाली), 43- ॐ कलमंजीररंजिनी नमः (मधुर ध्वनि करनेवाले मंजीरको धारण करके प्रसन्न रहनेवाली), 44- ॐ अमेयविक्रमा नमः (असीम पराक्रमवाली), 45- ॐ क्रूरा नमः (दैत्योंके प्रति कठोर), 46- ॐ सुन्दरी नमः, 47- ॐ सुरसुन्दरी नमः, 48 ॐ वनदुर्गा नमः, 49- ॐ मातंगी नमः, 50 - ॐ मतंगमुनिपूजिता नमः, 51- ॐ ब्राह्मी नमः, 52- ॐ माहेश्वरी नमः, 53- ॐ ऐन्द्री नमः, 54- ॐ कौमारी नमः, 55- ॐ वैष्णवी नमः, 56- ॐ चामुण्डा नमः, 57- ॐ वाराही नमः, 58- ॐ लक्ष्मी नमः,59 – ॐ पुरुषाकृति नमः, 60- ॐ विमला नमः, 61- ॐ उत्कर्षिणी नमः, 62- ॐ ज्ञाना नमः,63- ॐ क्रिया नमः, 64- ॐ नित्या नमः, 65- ॐ बुद्धिदा नमः, 66- ॐ बहुला नमः, 67- ॐ बहुलप्रेमा नमः, 68- ॐ सर्ववाहनवाहना नमः, 69- ॐ निशुम्भ-शुम्भहननी नमः,70- ॐ महिषासुरमर्दिनी नमः, 71- ॐ मधुकैटभहन्त्री नमः, 72 - ॐ चण्डमुण्डविनाशिनी नमः,73- ॐ सर्वासुरविनाशा नमः, 74- ॐ सर्वदानवघातिनी नमः,75- ॐ सर्वशास्त्रमयी नमः, 76- ॐ सत्या नमः, 77- ॐ सर्वास्त्रधारिणी नमः, 78- ॐ अनेकशस्त्रहस्ता नमः, 79- ॐ अनेकास्त्रधारिणी नमः, 80- ॐ कुमारी नमः, 81- ॐ एककन्या नमः, 82- ॐ कैशोरी नमः, 83- ॐ युवती नमः, 84- ॐ यति नमः, 85- ॐ अप्रौढा नमः, 86- ॐ प्रौढा नमः, 87- ॐ वृद्धमाता नमः, 88- ॐ बलप्रदा नमः, 89- ॐ महोदरी नमः, 90- ॐ मुक्तकेशी नमः, 91- ॐ घोररूपा नमः, 92- ॐ महाबला नमः, 93- ॐ अग्निज्वाला नमः, 94- ॐ रौद्रमुखी नमः, 95- ॐ कालरात्रि नमः 96- ॐ तपस्विनी नम, 97- ॐ नारायणी नमः, 98- ॐ भद्रकाली नमः, 99- ॐ विष्णुमाया नमः,100 - ॐ जलोदरी नमः, 101 - ॐ शिवदूती नमः, 102- ॐ कराली नमः, 103- ॐ अनन्ता नमः (विनाशरहिता), 104- ॐ परमेश्वरी नमः, 105- ॐ कात्यायनी नमः, 106 - ॐ सावित्री नमः, 107 - ॐ प्रत्यक्षा नमः, 108- ॐ ब्रह्मवादिनी नमः।।

माता अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होती हैं न कि दिखावे से इसलिए हम जो भी अपने सामर्थ्य अनुसार करें उसे पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ माता को अर्पित करें और किंचित मात्र भी अहंकार न करें और निरंतर मन में यह बात रखें कि हम सब उन्ही माँ की संतानें है।

माँ दुर्गा शक्ति रूप हैं जो समस्त संसार में हर कण में व्याप्त हैं, यह वही योग निंद्रा हैं जो भगवान विष्णु के हृदय में व्याप्त हैं जिन्होंने महा विष्णु को भी घोर निंद्रा में डाल कर रखा हुआ है,

यही देवी सब प्राणियों में बुद्धि के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में निंद्रा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में क्षुदा (भूख )के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में छाया के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में शक्ति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में तृष्णा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में क्षमा के रूप में स्थित हैं ,यही देवी सब प्राणियों में लज्जा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में शांति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में कान्ति के रूप में स्थित हैं,

यही देवी सब प्राणियों में श्रद्धा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में लक्ष्मी के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में वृत्ती के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में स्मृति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में तुष्टि के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में दया के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में माता के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में भ्रांति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब जगह हर एक कण में रहने वाली हैं, यही देवी चैतन्य रूप में सभी जीवों में सम्पूर्ण जगत में व्याप्त हैं, यही देवी कल्याणमयी, मंगलमयी और सभी आपत्तियों का नाश करने वाली है। अतः सम्पूर्ण जगत में जो शक्ति सारे कार्य करवा रही है वह शक्ति माँ दुर्गा ही है।

पूरे नवरात्रि उत्सव में इन दुर्गा रूपी कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे उनकी पसंदीदा वस्तुए या अपनी सामर्थ के अनुसार उन्हे वस्तुएं दान करना अतिफलदायी और शुभकारी होता है।

नवरात्रि पर्व के दौरान पूरे नौ दिन कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे दान देना शुभ होता है। लेकिन अगर आपके पास समय का अभाव है और आप प्रतिदिन कन्याओं को भोज नहीं करा सकतें है तो नौ दिनों में किसी भी दिन कन्याओं को भोजन और वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

यह परंपरा सनातन काल से चली आ रही है और इसका सामाजिक महत्त्व भी बहुत है। इसका अर्थ यह है कि सनातन समाज ने हमेशा से ही पुरुष और नारी को एक समान माना है। सनातन धर्म के अनुसार नारी शक्ति के बिना पुरुष शक्ति बिल्कुल व्यर्थ है।

एक पुरुष परिवार या वंश के उत्थान में जितनी अहम भूमिका निभाता है उससे कहीं ज्यादा एक नारी अपने परिवार के उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार यह पर्व नारी का समाज में और कन्या के घर में होने के महत्त्व को दर्शाता है।

चैत्र नवरात्रि 2027 की जानकारी के लिए पढ़ें: [चैत्र नवरात्रि 2027]। 

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें