कुष्मांडा माता कौन है?
"माँ कूष्माण्डा" देवी दुर्गा का चौथा स्वरूप हैं, और वो अपनी मंद हँसी से ब्रह्माण्ड का निर्माण करती हैं। नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है और उन्हें पेठा चढ़ाया जाता है।
माता कूष्माण्डा को पीले फल, फूल, कपड़े, मिठाइयाँ और मालपुआ सबसे प्रिय होते हैं। माँ कुष्मांडा अपनी आठ भुजाओं में कमंडल, अमृत से भरा कलश, कमल, सुदर्शन चक्र, गदा, धनुष, बाण और रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए हैं।
यदि विद्यार्थी देवी कुष्मांडा की पूजा करते हैं तो उनकी बुद्धि बढ़ती है। दुर्गा माता के चौथे स्वरूप में माँ कूष्मांडा भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त कर आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं।
नवरात्रि के सभी नौ दिनों में देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के अन्य स्वरूपों की पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व जानने के लिए हमारा: - नवरात्रि विशेष लेख भी पढ़ें।
कुष्मांडा माता की पूजा विधि
माता का शृंगार करें और उसके बाद फल, अक्षत, रोली, मिष्ठान, सफ़ेद या पीले फूल, पीले वस्त्र आदि माता रानी को अर्पित करें साथ ही उन्हे पेठे का भोग लगाना अत्यंत शुभकारी माना जाता है। अगर आप प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती के १३ अध्यायों का पाठ विधिपूर्वक कर सकते हैं तो अति उत्तम है और बहुत फलकारी है। पर अगर समय का अभाव है तो अपनी सुविधानुसार पूरे नौ दिनों में इन १३ अध्यायों का पाठ या श्रवण किया जा सकता है।
लेकिन माता के 108 नामों का जाप प्रतिदिन करना अत्यंत आवश्यक और फलकारी होता है। माता के नामों का जाप करते समय इनके नामों का अर्थ भी समझते रहना चाहिए। ऐसा करने से माँ बहुत प्रसन्न होती हैं और उपासक को सुख, समृद्धि और जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
माँ कूष्माण्डा की चौथे नवरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, भोग और धार्मिक महत्व से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए: - हमारे आचार्य जी से निःशुल्क परामर्श लें और पूजा से जुड़ी अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान पाएं।
माता जगदंबा के 108 नाम इस प्रकार हैं
1-ॐ सती नमः, 2- ॐ साध्वी नमः, 3- ॐ भवप्रीता नमः (भगवान् शिवपर प्रीति रखनेवाली), 4- ॐ भवानी नमः, 5- ॐ भवमोचनी नमः (संसारबन्धनसे मुक्त करनेवाली), 6- ॐ आर्या नमः, 7- ॐ दुर्गा नमः, 8- ॐ जया नमः, 9- ॐ आद्या नमः, 10 - ॐ त्रिनेत्रा नमः, 11 - ॐ शूलधारिणी नमः, 12- ॐ पिनाकधारिणी नमः, 13 - ॐ चित्रा नमः, 14- ॐ चण्डघण्टा नमः (प्रचण्ड स्वरसे घण्टानाद करनेवाली), 15- ॐ महातपा नमः (भारी तपस्या करनेवाली), 16- ॐ मन नमः (मनन- शक्ति), 17- ॐ बुद्धि नमः (बोधशक्ति), 18- ॐ अहंकारा नमः (अहंताका आश्रय), 19- ॐ चित्तरूपा नमः, 20- ॐ चिता नमः, 21- ॐ चिति नमः (चेतना), 22- ॐ सर्वमन्त्रमयी नमः, 23- ॐ सत्ता नमः (सत्-स्वरूपा), 24- ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणी नमः, 25- ॐ अनन्ता नमः (जिनके स्वरूपका कहीं अन्त नहीं), 26 - ॐ भाविनी नमः (सबको उत्पन्न करनेवाली), 27- ॐ भाव्या नमः (भावना एवं ध्यान करनेयोग्य), 28- ॐ भव्या नमः (कल्याणरूपा), 29- ॐ अभव्या नमः (जिससे बढ़कर भव्य कहीं है नहीं), 30 – ॐ सदामति नमः, 31- ॐ शाम्भवी नमः (शिवप्रिया), 32- ॐ देवमाता नमः, 33- ॐ चिन्ता नमः, 34- ॐ रत्नप्रिया नमः, 35- ॐ सर्वविद्या नमः, 36- ॐ दक्षकन्या नमः, 37- ॐ दक्षयज्ञविनाशिनी नमः, 38- ॐ अपर्णा नमः (तपस्याके समय पत्तेको भी न खानेवाली), 39- ॐ अनेकवर्णा नमः (अनेक रंगोंवाली), 40- ॐ पाटला नमः (लाल रंगवाली), 41- ॐ पाटलावती नमः (गुलाबके फूल या लाल फूल धारण करनेवाली), 42- ॐ पट्टाम्बरपरीधाना नमः (रेशमी वस्त्र पहननेवाली), 43- ॐ कलमंजीररंजिनी नमः (मधुर ध्वनि करनेवाले मंजीरको धारण करके प्रसन्न रहनेवाली), 44- ॐ अमेयविक्रमा नमः (असीम पराक्रमवाली), 45- ॐ क्रूरा नमः (दैत्योंके प्रति कठोर), 46- ॐ सुन्दरी नमः, 47- ॐ सुरसुन्दरी नमः, 48 ॐ वनदुर्गा नमः, 49- ॐ मातंगी नमः,50 - ॐ मतंगमुनिपूजिता नमः, 51- ॐ ब्राह्मी नमः, 52- ॐ माहेश्वरी नमः, 53- ॐ ऐन्द्री नमः, 54- ॐ कौमारी नमः, 55- ॐ वैष्णवी नमः, 56- ॐ चामुण्डा नमः, 57- ॐ वाराही नमः, 58- ॐ लक्ष्मी नमः,59 – ॐ पुरुषाकृति नमः, 60- ॐ विमला नमः, 61- ॐ उत्कर्षिणी नमः, 62- ॐ ज्ञाना नमः,63- ॐ क्रिया नमः, 64- ॐ नित्या नमः, 65- ॐ बुद्धिदा नमः, 66- ॐ बहुला नमः, 67- ॐ बहुलप्रेमा नमः, 68- ॐ सर्ववाहनवाहना नमः, 69- ॐ निशुम्भ-शुम्भहननी नमः,70- ॐ महिषासुरमर्दिनी नमः, 71- ॐ मधुकैटभहन्त्री नमः, 72 - ॐ चण्डमुण्डविनाशिनी नमः,73- ॐ सर्वासुरविनाशा नमः, 74- ॐ सर्वदानवघातिनी नमः,75- ॐ सर्वशास्त्रमयी नमः, 76- ॐ सत्या नमः, 77- ॐ सर्वास्त्रधारिणी नमः, 78- ॐ अनेकशस्त्रहस्ता नमः, 79- ॐ अनेकास्त्रधारिणी नमः, 80- ॐ कुमारी नमः, 81- ॐ एककन्या नमः, 82- ॐ कैशोरी नमः, 83- ॐ युवती नमः, 84- ॐ यति नमः, 85- ॐ अप्रौढा नमः, 86- ॐ प्रौढा नमः, 87- ॐ वृद्धमाता नमः, 88- ॐ बलप्रदा नमः, 89- ॐ महोदरी नमः, 90- ॐ मुक्तकेशी नमः, 91- ॐ घोररूपा नमः, 92- ॐ महाबला नमः, 93- ॐ अग्निज्वाला नमः, 94- ॐ रौद्रमुखी नमः, 95- ॐ कालरात्रि नमः 96- ॐ तपस्विनी नम, 97- ॐ नारायणी नमः, 98- ॐ भद्रकाली नमः, 99- ॐ विष्णुमाया नमः,100 - ॐ जलोदरी नमः, 101 - ॐ शिवदूती नमः, 102- ॐ कराली नमः, 103 - ॐ अनन्ता नमः (विनाशरहिता), 104- ॐ परमेश्वरी नमः, 105- ॐ कात्यायनी नमः, 106 - ॐ सावित्री नमः, 107 - ॐ प्रत्यक्षा नमः, 108- ॐ ब्रह्मवादिनी नमः।।
माँ दुर्गा शक्ति रूप हैं जो समस्त संसार में हर कण में व्याप्त हैं, यह वही योग निंद्रा हैं जो भगवान विष्णु के हृदय में व्याप्त हैं जिन्होंने महाविष्णु को भी घोर निंद्रा में डाल कर रखा हुआ है यही देवी सब प्राणियों मे बुद्धि के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे निंद्रा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में क्षुदा (भूख ) के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे छाया के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे शक्ति के रूप में स्थित हैं,
यही देवी सब प्राणियों मे तृष्णा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में क्षमा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में लज्जा के रूप में स्थित हैं यही देवी सब प्राणियों मे शांति के रूप में स्थित हैं यही देवी सब प्राणियों में कान्ति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे श्रद्धा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे लक्ष्मी के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे वृत्ती के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में स्मृति के रूप में स्थित हैं,
यही देवी सब प्राणियों में तुष्टि के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में दया के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में माता के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में भ्रांति के रूप में स्थित हैं यही देवी सब जगह हर एक कण में रहने वाली हैं, यही देवी चैतन्य रूप में सभी जीवों में सम्पूर्ण जगत में व्याप्त हैं यही देवी कल्याणमयी,मंगलमयी और सभी आपत्तियों का नाश करने वाली है। अतः सम्पूर्ण जगत में जो शक्ति सारे कार्य करवा रही है वह शक्ति माँ दुर्गा ही है।
नवरात्रि पूजा नौ दिनों का माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का त्योहार होता है। इन दिनों में छोटी छोटी कन्याओं को माता का रूप माना जाता है ।
पूरे नवरात्रि उत्सव में इन दुर्गा रूपी कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे उनकी पसंदीदा वस्तुए या अपनी सामर्थ के अनुसार उन्हे वस्तुएं दान करना अतिफलदायी और शुभकारी होता है ।
नवरात्रि पर्व के दौरान पूरे नौ दिन कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे दान देना शुभ होता है लेकिन अगर आपके पास समय का अभाव है और आप प्रतिदिन कन्याओं को भोज नहीं करा सकतें है तो नौ दिनों में किसी भी दिन कन्याओं को भोजन और वस्तुओं का दान कर सकते हैं। यह परंपरा सनातन काल से चली आ रही है और इसका सामाजिक महत्त्व भी बहुत है।
इसका अर्थ यह है कि सनातन समाज ने हमेशा से ही पुरुष और नारी को एक समान माना है। सनातन धर्म के अनुसार नारी शक्ति के बिना पुरुष शक्ति बिल्कुल व्यर्थ है।
एक पुरुष परिवार या वंश के उत्थान में जितनी अहम भूमिका निभाता है उससे कहीं ज्यादा एक नारी अपने परिवार के उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार यह पर्व नारी का समाज में और कन्या के घर में होने के महत्त्व को दर्शाता है।
चैत्र नवरात्रि 2027 की तिथि, घटस्थापना मुहूर्त, नौ दिनों की पूजा, दुर्गा अष्टमी, राम नवमी और व्रत के नियमों की संपूर्ण जानकारी के लिए पढ़ें: [चैत्र नवरात्रि 2027]।
