Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
माँ कात्यायनी: छठी नवरात्रि पूजा विधि, मंत्र और महत्व
लेखक: रुचि

माँ कात्यायनी: छठी नवरात्रि पूजा विधि, मंत्र और महत्व

कात्यायनी माता कौन है?

शारदीय या चैत्र नवरात्रि में छठवें दिन माँ दुर्गा की कात्यायनी माता के स्वरूप की पूजा की जाती है। माता कात्यायनी का भव्य और दिव्य स्वरूप, सुंदरता और महाशक्ति की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उनकी चार भुजाएं उनकी अद्वितीय शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक हैं। उनका दाएं ऊपर का हाथ अभयमुद्रा में है, जो भक्तों को अभय प्रदान करता है। उनके बाएं ऊपर के हाथ में तलवार है, जो अनिष्टों से लड़ने की शक्ति का प्रतीक है।

उनके नीचे वाले दायें हाथ की वर मुद्रा उनकी कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक है, उनके नीचे वाले बाएं हाथ में कमल का फूल है, जो पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक है।उनका वाहन सिंह है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक होता है और उनकी दिव्यता को प्रकट करता है।इनकी आराधना से भक्तों को धन, धर्म, काम और मोक्ष जैसे चारों फलों की प्राप्ति आसानी से हो जाती है। उसके रोग, शोक और भय सभी नष्ट हो जाते हैं।

इसके अलावा माता रानी की पूजा करने से उपासक के सभी जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। माता का प्राकट्य पुराणों में दिया गया है कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी के तेज से हुआ है। इनके चमत्कार के कई तथ्य मिलते है उनमे से एक है कि महर्षि कत्य के पुत्र कात्यायन ने संतान प्राप्ति के लिए माँ दुर्गा की तपस्या की। माँ दुर्गा प्रसन्न होकर उसके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया तभी से उनका नाम कात्यायनी हो गया।

नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन सभी स्वरूपों की पूजा विधि, मंत्र, भोग और धार्मिक महत्व जानने के लिए: - हमारा नवरात्रि विशेष लेख भी पढ़ें। 

कात्यायनी माता की पूजा विधि

नवरात्रि के छठवें दिन सवेरे उठकर नित्यकर्म स्नान आदि कर शुद्ध हो ले और पूजा स्थान पर बैठ कर पूजा प्रारभ करे। माता का शृंगार करें और उसके बाद फल, अक्षत, रोली, मिष्ठान , सफ़ेद या पीले फूल आदि माता रानी को अर्पित करें। अगर आप प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का पाठ विधिपूर्वक कर सकते हैं तो यह बहुत ही उत्तम और फलकारी है । पर अगर समय का अभाव है तो अपनी सुविधानुसार पूरे नौ दिनों में इन 13 अध्यायों का पाठ या श्रवण किया जा सकता है । नवरात्रि के नौ दिनों में आप कभी भी जब आपको समय मिले माता के 108 नामों का जप करना चाहिए क्योंकि माता इस जप से बहुत प्रसन्न होती है। आपके इन नामों का जप माँ लगा कर करना चाहिए तथा हर नाम का अर्थ भी समझना चाहिए।

माँ कात्यायनी की षष्ठी नवरात्रि की पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व की अधिक जानकारी के लिए: - हमारे आचार्य जी से निःशुल्क परामर्श लें और पूजा से जुड़ी अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान पाएं। 

माँ जगदंबा के 108 नाम

1-ॐ सती नमः, 2- ॐ साध्वी नमः, 3- ॐ भवप्रीता नमः (भगवान् शिवपर प्रीति रखनेवाली), 4- ॐ भवानी नमः, 5- ॐ भवमोचनी नमः (संसारबन्धनसे मुक्त करनेवाली), 6- ॐ आर्या नमः, 7- ॐ दुर्गा नमः, 8- ॐ जया नमः, 9- ॐ आद्या नमः, 10 - ॐ त्रिनेत्रा नमः, 11 - ॐ शूलधारिणी नमः, 12- ॐ पिनाकधारिणी नमः, 13 - ॐ चित्रा नमः, 14- ॐ चण्डघण्टा नमः (प्रचण्ड स्वरसे घण्टानाद करनेवाली), 15- ॐ महातपा नमः (भारी तपस्या करनेवाली), 16- ॐ मन नमः (मनन- शक्ति), 17- ॐ बुद्धि नमः (बोधशक्ति), 18- ॐ अहंकारा नमः (अहंताका आश्रय), 19- ॐ चित्तरूपा नमः, 20- ॐ चिता नमः, 21- ॐ चिति नमः (चेतना), 22- ॐ सर्वमन्त्रमयी नमः, 23- ॐ सत्ता नमः (सत्-स्वरूपा), 24- ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणी नमः, 25- ॐ अनन्ता नमः (जिनके स्वरूपका कहीं अन्त नहीं), 26 - ॐ भाविनी नमः (सबको उत्पन्न करनेवाली), 27- ॐ भाव्या नमः (भावना एवं ध्यान करनेयोग्य), 28- ॐ भव्या नमः (कल्याणरूपा), 29- ॐ अभव्या नमः (जिससे बढ़कर भव्य कहीं है नहीं), 30 – ॐ सदामति नमः, 31- ॐ शाम्भवी नमः (शिवप्रिया), 32- ॐ देवमाता नमः, 33- ॐ चिन्ता नमः, 34- ॐ रत्नप्रिया नमः, 35- ॐ सर्वविद्या नमः, 36- ॐ दक्षकन्या नमः, 37- ॐ दक्षयज्ञविनाशिनी नमः, 38- ॐ अपर्णा नमः (तपस्याके समय पत्तेको भी न खानेवाली), 39- ॐ अनेकवर्णा नमः (अनेक रंगोंवाली), 40- ॐ पाटला नमः (लाल रंगवाली), 41- ॐ पाटलावती नमः (गुलाबके फूल या लाल फूल धारण करनेवाली), 42- ॐ पट्टाम्बरपरीधाना नमः (रेशमी वस्त्र पहननेवाली), 43- ॐ कलमंजीररंजिनी नमः (मधुर ध्वनि करनेवाले मंजीरको धारण करके प्रसन्न रहनेवाली), 44- ॐ अमेयविक्रमा नमः (असीम पराक्रमवाली), 45- ॐ क्रूरा नमः (दैत्योंके प्रति कठोर), 46- ॐ सुन्दरी नमः, 47- ॐ सुरसुन्दरी नमः, 48 ॐ वनदुर्गा नमः, 49- ॐ मातंगी नमः, 50 - ॐ मतंगमुनिपूजिता नमः, 51- ॐ ब्राह्मी नमः, 52- ॐ माहेश्वरी नमः, 53- ॐ ऐन्द्री नमः, 54- ॐ कौमारी नमः, 55- ॐ वैष्णवी नमः, 56- ॐ चामुण्डा नमः, 57- ॐ वाराही नमः, 58- ॐ लक्ष्मी नमः,59 – ॐ पुरुषाकृति नमः, 60- ॐ विमला नमः, 61- ॐ उत्कर्षिणी नमः, 62- ॐ ज्ञाना नमः,63- ॐ क्रिया नमः, 64- ॐ नित्या नमः, 65- ॐ बुद्धिदा नमः, 66- ॐ बहुला नमः, 67- ॐ बहुलप्रेमा नमः, 68- ॐ सर्ववाहनवाहना नमः, 69- ॐ निशुम्भ-शुम्भहननी नमः,70- ॐ महिषासुरमर्दिनी नमः, 71- ॐ मधुकैटभहन्त्री नमः, 72 - ॐ चण्डमुण्डविनाशिनी नमः,73- ॐ सर्वासुरविनाशा नमः, 74- ॐ सर्वदानवघातिनी नमः,75- ॐ सर्वशास्त्रमयी नमः, 76- ॐ सत्या नमः, 77- ॐ सर्वास्त्रधारिणी नमः, 78- ॐ अनेकशस्त्रहस्ता नमः, 79- ॐ अनेकास्त्रधारिणी नमः, 80- ॐ कुमारी नमः, 81- ॐ एककन्या नमः, 82- ॐ कैशोरी नमः, 83- ॐ युवती नमः, 84- ॐ यति नमः, 85- ॐ अप्रौढा नमः, 86- ॐ प्रौढा नमः, 87- ॐ वृद्धमाता नमः, 88- ॐ बलप्रदा नमः, 89- ॐ महोदरी नमः, 90- ॐ मुक्तकेशी नमः, 91- ॐ घोररूपा नमः, 92- ॐ महाबला नमः, 93- ॐ अग्निज्वाला नमः, 94- ॐ रौद्रमुखी नमः, 95- ॐ कालरात्रि नमः 96- ॐ तपस्विनी नम, 97- ॐ नारायणी नमः, 98- ॐ भद्रकाली नमः, 99- ॐ विष्णुमाया नमः,100 - ॐ जलोदरी नमः, 101 - ॐ शिवदूती नमः, 102- ॐ कराली नमः, 103- ॐ अनन्ता नमः (विनाशरहिता), 104- ॐ परमेश्वरी नमः, 105- ॐ कात्यायनी नमः, 106 - ॐ सावित्री नमः, 107 - ॐ प्रत्यक्षा नमः, 108- ॐ ब्रह्मवादिनी नमः।।

माता अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होती हैं न कि दिखावे से इसलिए हम जो भी अपने सामर्थ्य अनुसार करें उसे पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ माता को अर्पित करें और किंचित मात्र भी अहंकार न करें और निरंतर मन मे यह बात रखें की हम सब उन्ही माँ की संतानें है।

माँ दुर्गा शक्ति रूप हैं जो समस्त संसार में हर कण में व्याप्त हैं, यह वही योग निंद्रा हैं जो भगवान विष्णु के हृदय में व्याप्त हैं जिन्होंने महा विष्णु को भी घोर निंद्रा में डाल कर रखा हुआ है यही देवी सब प्राणियों में बुद्धि के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे निंद्रा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे क्षुदा (भूख ) के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे छाया के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे शक्ति के रूप में स्थित हैं,

यही देवी सब प्राणियों में तृष्णा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों में क्षमा के रूप में स्थित हैं यही देवी सब प्राणियों में लज्जा के रूप में स्थित हैं यही देवी सब प्राणियों मे शांति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे कान्ति के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे श्रद्धा के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे लक्ष्मी के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे वृत्ती के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे स्मृति के रूप में स्थित हैं , यही देवी सब प्राणियों मे तुष्टि के रूप में स्थित हैं, यही देवी सब प्राणियों मे दया के रूप में स्थित है, यही देवी सब प्राणियों मे माता के रूप में स्थित हैं,

यही देवी सब प्राणियों मे भ्रांति के रूप में स्थित हैं यही देवी सब जगह हर एक कण में रहने वाली हैं, यही देवी चैतन्य रूप में सभी जीवों में सम्पूर्ण जगत में व्याप्त हैं, यही देवी कल्याणमयी,मंगलमयी और सभी आपत्तियों का नाश करने वाली है। अतः सम्पूर्ण जगत में जो शक्ति सारे कार्य करवा रही है वह शक्ति माँ दुर्गा ही है।

पूरे नवरात्रि उत्सव में इन दुर्गा रूपी कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे उनकी पसंदीदा वस्तुए या अपनी सामर्थ के अनुसार उन्हे वस्तुएं दान करना अतिफलदायी और शुभकारी होता है।

पूरे नवरात्रि उत्सव में इन दुर्गा रूपी कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे उनकी पसंदीदा वस्तुए या अपनी सामर्थ के अनुसार उन्हे वस्तुएं दान करना अतिफलदायी और शुभकारी होता है।

नवरात्रि पर्व के दौरान पूरे नौ दिन कन्याओं को भोजन कराना व उन्हे दान देना शुभ होता है लेकिन अगर आपके पास समय का अभाव है और आप प्रतिदिन कन्याओं को भोज नहीं करा सकतें है तो नौ दिनों में किसी भी दिन कन्याओं को भोजन और वस्तुओं का दान कर सकते हैं। यह परंपरा सनातन काल से चली आ रही है और इसका सामाजिक महत्त्व भी बहुत है। इसका अर्थ यह है कि सनातन समाज ने हमेशा से ही पुरुष और नारी को एक समान माना है । सनातन धर्म के अनुसार नारी शक्ति के बिना पुरुष शक्ति बिल्कुल व्यर्थ है।

एक पुरुष परिवार या वंश के उत्थान में जितनी अहम भूमिका निभाता है उससे कहीं ज्यादा एक नारी अपने परिवार के उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसप्रकार यह पर्व नारी का समाज में और कन्या के घर में होने के महत्त्व को दर्शाता है।

चैत्र नवरात्रि 2027 की तिथि, घटस्थापना मुहूर्त, नौ दिनों की पूजा और व्रत के नियमों की संपूर्ण जानकारी के लिए पढ़ें: [चैत्र नवरात्रि 2027]। 

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें