मासिक शिवरात्रि 2026 कब है और इसका महत्व क्या है?
मासिक शिवरात्रि 9 सितंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत पवित्र व्रत है, जिसे हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाता है। यह व्रत जीवन के कष्टों को दूर कर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है।
मासिक शिवरात्रि 2026 की तिथि
9 सितंबर 2026
• तिथि: चतुर्दशी
• प्रारंभ: 9 सितंबर को दोपहर 12:33 बजे
• समाप्त: 10 सितंबर को सुबह 10:34 बजे
मासिक शिवरात्रि में सही समय पर पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
बीते वर्षों में भी इस व्रत को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया है, जैसे 2025 में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मासिक शिवरात्रि का पालन किया।
इसी तरह आगे आने वाले वर्षों में भी यह परंपरा निरंतर बनी रहेगी, और 2027 में भी श्रद्धालु इसी श्रद्धा के साथ मासिक शिवरात्रि का पालन करेंगे।
मासिक शिवरात्रि का महत्व
शिवपुराण के अनुसार जब शिव जी का प्राकट्य ज्योतिर्मय स्तम्भ के रूप में हुआ तो सर्वप्रथम ब्रह्मा और विष्णु जी ने इनकी पूजा की। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिवजी ने ब्रह्मा और विष्णु जी से मुस्करा कर कहा- आज का दिन अत्यंत श्रेष्ठ दिन है। आप लोगों की पूजा से आज मैं बहुत प्रसन्न हूँ। इसलिए आज का यह दिन अतिपुण्यकारी और महान से भी महान होगा। आज की यह तिथि 'शिवरात्रि' के नाम से प्रसिद्ध होकर मेरे लिए अत्यंत प्रिय होगी। इस दिन जो मेरे निष्कल लिंग (अङ्ग आकृति से रहित निराकार स्वरूप के प्रतीक) वेर(साकार रूप के प्रतीक) की पूजा करेगा, उसे परम ज्ञान की प्राप्ति होगी। जो शिवरात्रि को दिन-रात उपवासी रहकर एवं अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करके अपनी शक्ति के अनुसार सरलचित्त भाव से विधि पूर्वक मेरा पूजन करता है उसे वह फल तुरंत ही प्राप्त हो जाता है जो फल मेरी एक वर्ष तक निरंतर पूजा करने से प्राप्त होता है।
मासिक शिवरात्रि को मंगलमय उत्सव भी मनाया जाता है जिसमें भगवान शिव जी की पूजा होती है उनके भजन-कीर्तन होते है। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ पार्वती सहित इनका दर्शन करना बहुत शुभ होता है।
शिवरात्रि के व्रत की पूजा विधि
शिवरात्रि के दिन नित्यकर्म आदि क्रियाएं सम्पन्न करके यदि संभव हो तो पूर्ण निष्ठा भाव के साथ शिवालय में या शिव जी के किसी मंदिर में जाकर विधिपूर्वक शिव का पूजन करना चाहिए नहीं तो आप घर पर ही शिव जी के लिंग या यदि लिंग भी उपलब्ध न हो तो भगवान शिव के साकार रूप (मूर्ति ) के समक्ष भगवान शिव का ध्यान करें साथ ही धूप दीप आदि जलाकर व्रत का संकल्प लें। व्रत का संकल्प लेने के पश्चात भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए । पूजन के दौरान सर्वप्रथम शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल आदि अर्पित करें तत्पश्चात उन्हें बेलपत्र, शुद्ध घी, शहद, दही ,धतूरा इत्यादि भी चढ़ाएं। धूप दीप आदि से भगवान शिव के साथ माता पार्वती जी की भी आरती करें । भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करें और हो सके तो शिव चालीसा व शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। जो भक्त पूर्ण निष्ठा भाव और शुद्ध मन से भगवान शिव की उपासना करते हैं, उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
दान देने का महत्त्व
पुराणों में शिवरात्रि के दिन दान आदि को बहुत उत्तम बताया गया है। जिसप्रकार पुराणों में बताया गया है कि प्रतिमास में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन गौदान, भूमिदान, स्वर्णदान या अन्य किसी धातु का दान करना चाहिए उसी प्रकार आज के समय में भी यदि आप गौदान,भूमिदान,धनदान,स्वर्णदान या अन्य किसी धातु का दान करने में सक्षम हैं तो इन सब दानों को अवश्य करना चाहिए क्योंकि दान आदि करने से मनुष्य के बहुत सारे पाप कट जाते हैं और मन में बसे हुए पाँच चोरों (क्रोध,मोह,लोभ) से मुक्ति मिलती है। परंतु आज के समय में इस प्रकार का दान देना सभी के लिए सुलभ नहीं है इसलिए अपनी यथाशक्ति के अनुसार आप चाहे थोड़ा सा भी प्रेमपूर्वक दान करते हैं तो उसका उत्तम लाभ मिलता है। कलियुग में जो की आज की परिस्थिति है इसमें नाम जप को सर्वश्रेष्ठ माना गया है तो किसी भी व्रत आदि अनुष्ठान में नाप जप करें और अपनी स्वेच्छा से प्रसन्नता पूर्वक आप चाहे थोड़ा सा ही दान करें उसी से आप को लाभदायक फल प्राप्त होगा। कभी भी अपने दान का बखान नहीं करना चाहिए। अपने दान का बखान करने से दान का लाभ नष्ट हो जाता है।
नि:शुल्क परामर्श
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मासिक शिवरात्रि कब आती है?
मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है। यह भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र व्रत है।
2. मासिक शिवरात्रि का महत्व क्या है?
इस व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
3. मासिक शिवरात्रि में पूजा का शुभ समय क्या होता है?
मासिक शिवरात्रि की पूजा रात्रि के समय, विशेष रूप से निशिता काल में करना सबसे शुभ माना जाता है।
4. मासिक शिवरात्रि व्रत कैसे किया जाता है?
इस दिन उपवास रखकर भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि से अभिषेक किया जाता है और शिव मंत्रों का जाप किया जाता है।
5. क्या मासिक शिवरात्रि सभी लोग कर सकते हैं?
हाँ, यह व्रत स्त्री-पुरुष सभी कर सकते हैं। इसे श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।