Sanatan Logo
Ganesh Logo
देवी कवचम् क्या है? पाठ, लाभ और महत्व
लेखक: Pawan Shukla

देवी कवचम् क्या है? पाठ, लाभ और महत्व

“देवी कवचम्” अर्थात देवी द्वारा प्रदत्त वह दिव्य कवच जो साधक को इस समस्त संसार में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष — चारों पुरुषार्थों की रक्षा में सहायक बनता है। यह वही कवच है जो भगवान ब्रह्मा जी द्वारा मार्कण्डेय ऋषि को सुनाया गया और फिर वही ज्ञान सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु लिपिबद्ध हुआ। यह कवच हमारे शरीर, मन और आत्मा को मजबूत बनाता है और देवी की कृपा का मार्ग खोलता है।

देवी कवचम् का अर्थ

‘कवच’ का शाब्दिक अर्थ है— रक्षा करने वाला आवरण।

देवी कवचम् कोई सामान्य स्तोत्र नहीं है, यह एक दिव्य सुरक्षा मंत्रों का संग्रह है, जिसमें माँ दुर्गा के विविध रूपों से साधक के शरीर के प्रत्येक अंग की रक्षा की प्रार्थना की गई है। यह स्तोत्र दर्शाता है कि माँ दुर्गा के अनेक शक्तिशाली स्वरूप सदैव अपने भक्तों की रक्षा में तैनात रहते हैं। प्रत्येक देवी विशेष अंग की रक्षा करती हैं, जिससे साधक भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर सुरक्षित रहता है।

देवी कवचम् श्लोक

महर्षि मार्कन्डेय एक बार चिर तपस्या में लीन थे । अपनी चेतना को वह अक्सर तीनों लोको में घुमाया करते थे। ऐसे ही एक यात्रा के दौरान उनकी भेंट ब्रह्मा जी से हुई। मार्कन्डेय जी ने कहा- पितामह जो इस संसार में परम गोपनीय है तथा मनुष्यों की सब प्रकार से रक्षा करने वाला है और जो अब तक आपने किसी दूसरे के सामने प्रकट ना किया हो ऐसा को साधन मुझे बताएं।

ब्रह्मा जी बोले- ब्राह्मण! ऐसा साधन तो एक देवी का कवच ही है। जो गोपनीय से भी परम गोपनीय, पवित्र तथा सम्पूर्ण प्राणियों का उपकार करने वाला है। महा मुने उसे श्रवण करे।

नमस्तेऽस्तु महारौद्रे महाघोरपराक्रमे ।

महाबले महोत्साहे महाभयविनाशिनि ॥

महान रौद्र रूप, अत्यंत घोर पराक्रम, महान बल और महान उत्साह वाली देवी, तुम महान भय का नाश करने वाली हो। तुम्हें नमस्कार है।

त्राहि मां देवि दुष्प्रेक्ष्ये शत्रूणां भयवर्धिनि।

प्राच्यां रक्षतु मामैन्द्री आग्नेय्यामग्निदेवता ॥

तुम्हारी ओर देखना भी कठिन है, शत्रुओं का भय बढ़ाने वाली जगदम्बे, मेरी रक्षा करो। पूर्व दिशा मे ऐंद्रि मेरी रक्षा करे, अग्नि कोण मे अग्नि शक्ति ।

दक्षिणेऽवतु वाराही नैर्ऋत्यां खड्गधारिणी।

प्रतीच्यां वारुणी रक्षेद् वायव्यां मृगवाहिनी ॥

दक्षिण दिशा मे वराही तथा नैरत्य कोण मे खडगधारिणी मेरी रक्षा करे। पश्चिम दिशा मे वारुणी और वायव्य पूर्ण मे मृग पर सवारी करने वाली देवी मेरी रक्षा करे।

उदीच्यां पातु कौमारी ऐशान्यां शूलधारिणी ।

ऊर्ध्वं ब्रह्माणि मे रक्षेदधस्ताद् वैष्णवी तथा ॥

उत्तर दिशा में कौमारी और ईशान कोण में शूलधारिणी देवी मेरी रक्षा करे। ब्राह्मणी तुम ऊपर की ओर से मेरी रक्षा करो और वैष्णवी देवी नीचे की ओर से मेरी रक्षा करे।

एवं दश दिशो रक्षेच्चामुण्डा शववाहना। ॥

जया मे चाग्रतः पातु विजया पातु पृष्ठतः ॥

इसी प्रकार शवों को अपना वाहन बनाने वाली चामुंडा देवी दसों दिशाओं में मेरी रक्षा करे। जया आगे से और विजया पीछे की ओर से मेरी रक्षा करे।

अजिता वामपार्श्वे तु दक्षिणे चापराजिता।

शिखामुद्योतिनी रक्षेदुमा मूर्ध्नि व्यवस्थिता ॥

वामभग मे अजित और दक्षिण भाग में अपराजित मेरी रक्षा करे। उद्योतिनी शिखा की रक्षा करे, उमा मेरे मष्तक में विराजमान होकर रक्षा करे।

मालाधरी ललाटे च भ्रुवौ रक्षेद् यशस्विनी ।

त्रिनेत्रा च भ्रुवौर्मध्ये यमघण्टा च नासिके ॥

ललाट में मालाधरी रक्षा करे और यशश्वनी देवी मेरे भौवों का संरक्षण करे। भौवों के मध्यम भाग में त्रिनेत्रा और नथुनों की यमघंटा देवी रक्षा करे।

शङ्खिनी चक्षुषोर्मध्ये श्रोत्रयोर्द्धारवासिनी।

कपोलौ कालिका रक्षेत्कर्णमूले तु शांकरी ॥

दोनों नेत्रों के मध्यम भाग में शंखनी और कानों में द्वार वासनी रक्षा करे। कालिका देवी कोंपलो की तथा भगवती शांकरी देवी कानों के मूल्य भाग की रक्षा करे।

नासिकायां सुगन्धा च उत्तरोष्ठे च चर्चिका ।

अधरे चामृतकला जिह्वायां च सरस्वती ॥

नासिका में सुगन्धा और ऊपर के होंठ में चर्चिका देवी रक्षा करे, नीचे के होंठ में अमृतकला तथा जीवाह में सरस्वती रक्षा करे।

दन्तान् रक्षतु कौमारी कण्ठदेशे तु चण्डिका।

घण्टिकां चित्रघण्टा च महामाया च तालुके ॥

कौमारी दांतों की और चंडिका कंठ प्रदेश की रक्षा करे। चित्रघण्टा गले की घाटी की और महामाया तालु में रहकर रक्षा करे।

कामाक्षी चिबुकं रक्षेद् वाचं मे सर्वमङ्गला।

ग्रीवायां भद्रकाली च पृष्ठवंशे धनुर्धरी ॥

कामाक्षी ठोड़ी की और सर्वमंगला मेरी वाणी की रक्षा करे। भद्रकाली ग्रीवा में और धनुर्धरी मेरुदंड में रहकर रक्षा करे।

नीलग्रीवा बहिःकण्ठे नलिकां नलकूबरी ।

स्कन्धयोः खङ्गिनी रक्षेद् बाहू मे वज्रधारिणी ॥

कंठ के बाहरी भाग में नीलग्रीवा और कंठ की नली में नलकूबरी रक्षा करे। दोनों कंधों में खडगिनी और दोनों भुजाओ की वज्रधारिणी रक्षा करे।

हस्तयोर्दण्डिनी रक्षेदम्बिका चाङ्गुलीषु च।

नखाञ्छूलेश्वरी रक्षेत्कुक्षौ रक्षेत्कुलेश्वरी ॥

दोनों हाथों में दण्डनी और अंगुलियों में अम्बिका रक्षा करे। छुलेश्वरी नखों की रक्षा करे कुलेश्वरी पेट में रहकर रक्षा करे।

स्तनौ रक्षेन्महादेवी मनः शोकविनाशिनी ।

हृदये ललिता देवी उदरे शूलधारिणी ॥

महादेवी दोनों स्तनों की और शोकनाशिनी देवी मन की रक्षा करे। ललिता देवी हृदय में और शूलधारिणी उदर में रहकर मेरी रक्षा करे।

नाभौ च कामिनी रक्षेद् गुह्यं गुह्येश्वरी तथा ।

पूतना कामिका मेढूं गुदे महिषवाहिनी ॥

नाभि में कामिनी और गुह्य भाग की गुह्येश्वरी रक्षा करे। पूतना और कामिक लिङ्ग की और महिषवाहिनी गुदा की रक्षा करे।

कट्यां भगवती रक्षेज्जानुनी विन्ध्यवासिनी ।

जङ्गे महाबला रक्षेत्सर्वकामप्रदायिनी ॥

भगवती कटी भाग में और विंध्यवासिनी घुटनों की रक्षा करे। सम्पूर्ण कामनाओं को देने वाली महाबला देवी दोनों पिंडलियों की रक्षा करे।

गुल्फयोर्नारसिंही च पादपृष्ठे तु तैजसी ।

पादाङ्गुलीषु श्री रक्षेत्पादाधस्तलवासिनी ॥

नारसिंही दोनों घुट्टीयओं की और तेजसी देवी दोनों चरणों के पृष्ठ भाग की रक्षा करे। श्रीदेवी पैरों की अंगुलियों में और तलवासिनी पैरों के तलुओं में रहकर मेरी रक्षा करे।

नखान् दंष्ट्राकराली च केशांश्चैवोर्ध्वकेशिनी ।

रोमकूपेषु कौबेरी त्वचं वागीश्वरी तथा ॥

अपनी दाढ़ों के कारण भयंकर दिखाई देने वाली दष्ट्रा कराली देवी नखों की और उधर्व केशिनी देवी केशों की रक्षा करे। रोमा बालियों के छिद्रों में कौबेरी और त्वचा की वागीश्वरी देवी रक्षा करे।

रक्तमज्जावसामांसान्यस्थिमेदांसि पार्वती।

अन्त्राणि कालरात्रिश्च पित्तं च मुकुटेश्वरी ॥

पार्वती देवी रक्त, मज्जा, वसा, मांस, हड्डी और मेद की रक्षा करे। आतों की कालरात्रि और पित्त की मुकुटेश्वरी रक्षा करे।

पद्मावती पद्मकोशे कफे चूडामणिस्तथा।

ज्वालामुखी नखज्वालामभेद्या सर्वसंधिषु ॥

मूलाधार आदि कमल कोसों में पद्मावती देवी और कफ में चुडामणि स्थित होकर मेरी रक्षा करे। नख के तेल की ज्वालामुखी रक्षा करे जिसका किसी भी अस्त्र से भेदन नहीं हो सकता वह अभेद्या देवी शरीर के समस्त संधियों में रहकर रक्षा करे।

शुक्रं ब्रह्माणि मे रक्षेच्छायां छत्रेश्वरी तथा।

अहंकारं मनो बुद्धिं रक्षेन्मे धर्मधारिणी ॥

ब्राह्मणी आप मेरे वीर्य की रक्षा करे, छात्रेश्वरी छाया की तथा धर्मधरिणी देवी मेरे अहंकार मन और बुद्धि की रक्षा करे।

प्राणापानौ तथा व्यानमुदानं च समानकम् ।

वज्रहस्ता च मे रक्षेत्प्राणं कल्याणशोभना ॥

हाथ में वज्र धारण करने वाली वज्र हस्ता देवी मेरे प्राण, अपान, व्यान, उदान और समान वायु की रक्षा करे। कल्याण से शोभित होने वाली भगवती कल्याणशोभना मेरे प्राण की रक्षा करे।

रसे रूपे च गन्धे च शब्दे स्पर्शे च योगिनी।

सत्त्वं रजस्तमश्चैव रक्षेन्नारायणी सदा ॥

रस, रूप, गंध, शब्द और स्पर्श इन विषयों का अनुभव करते समय योगिनी देवी रक्षा करे तथा सत्व गुण, रजो गुण और तमो गुण की रक्षा सदा नारायण देवी करे।

आयू रक्षतु वाराही धर्म रक्षतु वैष्णवी ।

यशः कीर्ति च लक्ष्मीं च धनं विद्यां च चक्रिणी ॥

वराही आयु की रक्षा करे, वैष्णवी धर्म की रक्षा करे तथा चक्रिणी देवी यश, कीर्ति, लक्ष्मी, धन तथा विद्या की रक्षा करे।

गोत्रमिन्द्राणि मे रक्षेत्पशून्मे रक्ष चण्डिके ।

पुत्रान् रक्षेन्महालक्ष्मीर्भार्या रक्षतु भैरवी ॥

इंद्राणी आप मेरे गोत्र की रक्षा करे, चंडिके तुम मेरे पशुओं की रक्षा करो, महालक्ष्मी पुत्रों की रक्षा करे और भैरवी पत्नी की रक्षा करे।

पन्थानं सुपथा रक्षेन्मार्ग क्षेमकरी तथा।

राजद्वारे महालक्ष्मीर्विजया सर्वतः स्थिता ॥

मेरे पथ की सुपथा तथा मार्ग की क्षेमकरी रक्षा करे, राजा के दरबार में महालक्ष्मी रक्षा करे तथा सब ओर व्याप्त रहने वाली विजया देवी सम्पूर्ण भयो से मेरी रक्षा करे।

रक्षाहीनं तु यत्स्थानं वर्जितं कवचेन तु।

तत्सर्वं रक्ष मे देवि जयन्ती पापनाशिनी ॥

देवी, जो स्थान कवच में नहीं कहा गया है अतएव रक्षा से रहित है वह सब तुम्हारे द्वारा सुरक्षित हो क्योंकि तुम विजय शालिनी और पापनाशिनी हो।

देवी कवचम् के प्रमुख लाभ

सर्वत्र सुरक्षा का कवच

• भूत-प्रेत, पिशाच, ग्रह-बाधा, टोटका, नकारात्मक ऊर्जा — किसी भी अपशक्ति का प्रभाव नहीं होता।

• चोर, विष, शत्रु और रोग — इन सभी से प्रभावी सुरक्षा मिलती है।

विपत्ति में सहारा

• जैसे नौका तूफ़ान में सहारा देती है, दीपक अंधकार में, और शस्त्र रणभूमि में — वैसे ही देवी कवचम् हर संकट में रक्षा करता है।

मानसिक शांति और आत्मबल

• डर, तनाव, चिंता, भ्रम और मानसिक कमजोरी से मुक्ति मिलती है।

• आत्मविश्वास, साहस और निर्णय शक्ति बढ़ती है।

सफलता और समृद्धि

• कोर्ट-कचहरी, शत्रुता, वाद-विवाद या जीवन की किसी भी चुनौती में विजय प्राप्त होती है।

• बुद्धि, यश, ऐश्वर्य और स्थायी समृद्धि प्राप्त होती है।

मोक्षदायक प्रभाव

• मृत्यु के समय यह कवच मोक्ष का द्वार खोलता है, और आत्मा को दिव्य मार्ग पर अग्रसर करता है।

यदि आप देवी कृपा, आध्यात्मिक सुरक्षा, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा तथा जीवन की बाधाओं के निवारण हेतु व्यापक देवी साधना करना चाहते हैं तो: - दुर्गा सप्तसती पाठ (संपुट रहित) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

देवी कवचम् का महत्व

देवी कवचम् केवल एक सुरक्षा मंत्र नहीं, बल्कि शक्ति, साधना और सिद्धि का आधार है।

यह साधक को चार स्तरों पर लाभ देता है:

1. शारीरिक — रोग, शत्रु, भय और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा।

2. मानसिक — डर, चिंता और तनाव से मुक्ति, आत्मबल में वृद्धि।

3. आध्यात्मिक — मंत्र शक्ति स्थिर होती है, नवदुर्गा चेतना में जाग्रत होती हैं।

4. दैविक — शक्तिपात, दिव्य संरक्षण और मोक्ष की ओर अग्रसरता।

नियमित पाठ से जीवन में सुरक्षा, शक्ति और शांति तीनों प्राप्त होती हैं।

देवी कवचम् पाठ के नियम

देवी कवचम् का पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन आवश्यक है:

• पाठ से पूर्व स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

• स्थान शुद्ध, शांत और एकाग्र हो।

• पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।

• संकल्प लेकर ही पाठ आरंभ करें।

• देवी को पुष्प, दीप, अगरबत्ती से अर्चित करें।

• पाठ के अंत में देवी की आरती व क्षमा याचना करें।

देवी कवचम् की आवश्यकता क्यों?

आज के समय में जब चारों ओर अज्ञात भय, असुरक्षा, मानसिक विक्षोभ और आध्यात्मिक भ्रम व्याप्त है, तब यह देवी कवचम् एक दिव्य अस्त्र के समान कार्य करता है।। ऐसे में देवी कवचम् एक मजबूत आत्मिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जो:

• अज्ञात भय और मानसिक अशांति से सुरक्षा प्रदान करता है।

• तनाव, भ्रम और नकारात्मकता से मुक्ति प्रदान करता है।

• मन की शांति और आत्मबल की वृद्धि करता है।

• आध्यात्मिक मार्गदर्शन और माँ का संरक्षण प्रदान करता है।

यह आत्मा को संरक्षण, मन को शांति, और शरीर को ऊर्जा देता है। यही कारण है कि यह कवच हर साधक की प्राथमिक आवश्यकता है।

देवी कवचम् किन्हें करना चाहिए?

देवी का यह दिव्य कवच किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो सुरक्षा, शांति और शक्ति की कामना करता है।

ये सभी लोग देवी कवचम् का पाठ अवश्य करें:

• जो रोग, भय, शत्रु या ग्रहदोष से पीड़ित हैं।

• जो जीवन में मानसिक शांति, आत्मिक बल और रक्षण चाहते हैं।

• जो नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियों या अनिष्ट प्रभाव से घिरे हों।

• जो आध्यात्मिक उन्नति और माँ की कृपा के इच्छुक हों।

यह स्त्री हो या पुरुष, ब्राह्मण हो या गृहस्थ, सन्यासी, विद्यार्थी या व्यापारी- हर कोई देवी कवचम् का लाभ उठा सकता है।

यदि आप ग्रह दोष, अशुभ ग्रह प्रभाव या जीवन में बार-बार आने वाली बाधाओं की शांति हेतु वैदिक उपाय जानना चाहते हैं तो: - ग्रह शांति अनुष्ठान की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें