Sanatan Logo
Ganesh Logo
लक्ष्मी पूजा का महत्व: दीपावली पर पूजा विधि, धार्मिक महत्व और माँ लक्ष्मी की कृपा
लेखक: Pawan Shukla

लक्ष्मी पूजा का महत्व: दीपावली पर पूजा विधि, धार्मिक महत्व और माँ लक्ष्मी की कृपा

लक्ष्मी पूजा सनातन परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ पर्व है, जो दीपावली के दिन बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह विशेष पूजा धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी, माता लक्ष्मी को समर्पित होती है, जिन्हें घर-घर में श्रद्धापूर्वक पूजा जाता है। लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन में संपन्नता और सुख-शांति का वास होता है। इसलिए, दीपावली की रात को घरों में माता लक्ष्मी का आह्वान कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

सनातन ज्योति में अनुभवी आचार्यों द्वारा देवी-देवताओं के विभिन्न वैदिक अनुष्ठान पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराए जाते हैं।

यदि आप किसी विशेष अनुष्ठान की विधि, धार्मिक महत्व या उससे जुड़े आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं: -तो अनुष्ठान अनुभाग पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है। उनके आशीर्वाद से ही परिवार में धन-धान्य और समृद्धि का आगमन होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी का जन्म समुद्र मंथन से हुआ था, और उनके साथ अमृत और अन्य बहुमूल्य रत्न भी प्रकट हुए थे। यही कारण है कि दीपावली की रात, जिसे 'अमावस्या' की रात भी कहा जाता है, को माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह रात अंधकारमयी होती है, और लक्ष्मी जी को प्रकाश की देवी माना जाता है, जो अंधकार को दूर कर उजाला और संपन्नता लाती हैं।

पूजा विधि

लक्ष्मी पूजन के दिन घर की साफ़-सफ़ाई कर पूजा स्थल को तैयार करें, जहाँ गणेश, लक्ष्मी और कुबेर जी की मूर्तियाँ स्थापित करें। कलश स्थापना के बाद सबसे पहले गणेश जी और माता लक्ष्मी जी का पूजन करें । लक्ष्मी जी को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराकर, उन्हें वस्त्र, आभूषण, फूल, मिठाई, फल, और सिक्के अर्पित करें। साथ ही अपने रीतिरिवाजों के अनुसार कुबेर जी का पूजन करने के पश्चात आरती करें और लक्ष्मी जी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर प्रसाद वितरण करें। लक्ष्मी पूजन की पूर्ण व वैदिक विधि से पूजा करने के लिए हमारे ब्लॉग में जाए -श्री गणेशाऽम्बिका पूजन विधि 

लक्ष्मी पूजन का महत्त्व

लक्ष्मी पूजन मुख्य रूप से धन, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति से जुड़ा है। देवी लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य, और सौभाग्य की देवी माना जाता है, और उनकी पूजा से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समृद्धि, खुशहाली, और सफलता का आगमन होता है। दीपावली की रात्रि को लक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है क्योंकि यह रात्रि उन्हें प्रसन्न करने और घर में धन और सुख-शांति की स्थिरता लाने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसके साथ ही यह पूजा नकारात्मकता को दूर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है।

यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा, धन-वृद्धि, आर्थिक स्थिरता और घर में स्थायी सुख-समृद्धि की प्राप्ति हेतु विशेष साधना करना चाहते हैं तो: -श्री सूक्तम् पाठ अनुष्ठान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें