अर्गला स्तोत्रम्, देवी दुर्गा की शक्तिशाली स्तुति है जो विशेष रूप से दुर्गा सप्तशती का अभिन्न हिस्सा मानी जाती है। हजारों वर्षों से साधक जिस स्तोत्र के माध्यम से माँ भगवती दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करते आए हैं, वह है — "अथ अर्गला स्तोत्रम्"। यह स्तोत्र केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली साधना है जो साधक के भीतर छिपी दैवी शक्ति को जाग्रत करता है। 'अर्गला' शब्द का अर्थ होता है — "बाधा", “बंद” या "अवरोध", और इस स्तोत्र का पाठ उन सभी बाधाओं को दूर करने के लिए किया जाता है, जो हमारी सफलता, आत्मबल और आध्यात्मिक विकास में अवरोध बनती हैं।
इसकी प्रत्येक पंक्ति में देवी से रूप, यश, विजय और शत्रु विनाश की याचना की जाती है। यह स्तोत्र साधक को आत्मबल, तेज, सौंदर्य और सफलता प्रदान करता है।
अर्गला स्तोत्र की उत्पत्ति और रचना
यह स्तोत्र मार्कण्डेय पुराण में वर्णित दुर्गा सप्तशती में आता है। ऋषि मार्कण्डेय द्वारा प्रकट यह स्तोत्र दुर्गा उपासना की अनिवार्य कड़ी माना गया है। इसे पढ़े बिना देवी सप्तशती का पूर्ण फल नहीं प्राप्त होता। यह कुल 23 श्लोकों और 1 फलश्रुति सहित 24 श्लोकों का संकलन है, जिनमें प्रत्येक श्लोक साधक के भीतर एक नयी ऊर्जा का संचार करता है।
प्रत्येक श्लोक में "रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि, द्विषो जहि" की पुनरावृत्ति होती है, जो साधक की चार मुख्य इच्छाओं की पूर्ति का संकेत है:
"रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि, द्विषो जहि"
यह कोई साधारण विनती नहीं है, बल्कि साधक की चार आधारभूत जीवन-इच्छाओं की पूर्ति की घोषणा है:
• रूपं देहि - सौंदर्य, तेज और आकर्षण की दिव्यता
• जयं देहि - जीवन की हर परीक्षा में विजय प्राप्त करने की शक्ति
• यशो देहि - समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान का वरदान
• द्विषो जहि - शत्रु, नकारात्मकता और आंतरिक दोषों का विनाश
अर्गला स्तोत्रम्
हजारों सालों पहले एक हारे राजा को एक महर्षि से एक ऐसा देवी मंत्र मिला जिससे कोई भी मनुष्य रूप, स्वरूप, जय और यश सब प्राप्त कर सकता है। वो मंत्र है अथ अर्गला स्त्रोतम।
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते ॥ १ ॥
हे जयंती, मंगला, काली, भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा, धात्री, स्वाहा, स्वधा इन सभी नामों से प्रसिद्ध हे! जगदंबा तुम्हें मेरा नमस्कार है।
जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि । जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोऽस्तु ते ॥ २ ॥
देवी चामुंडे तुम्हारी जय हो, सम्पूर्ण प्राणियों की पीड़ा हरने वाली देवी तुम्हारी जय हो। सब में व्याप्त रहने वाली देवी तुम्हारी जय हो, कालरात्रि तुम्हें नमस्कार हो।
मधुकैटभविद्राविविधातृवरदे नमः । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ ३॥
मधु और कैटभ को मारने वाली तथा ब्रह्मा जी को वरदान देने वाली देवी तुम्हें नमस्कार है। तुम मुझे रूप दो, जय दो, यश दो और काम क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
महिषासुरनिर्णाशि भक्तानां सुखदे नमः। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥४॥
महिषासुर का नाश करने वाली तथा भक्तों को सुख देने वाली देवी तुम्हें नमस्कार है। तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम और क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
रक्तबीजवधे देवि चण्डमुण्डविनाशिनि । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥५॥
रक्तबीज का वध और चंड-मुंड का विनाश करने वाली देवी तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
शुम्भस्यैव निशुम्भस्य धूम्राक्षस्य च मर्दिनि । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ ६ ॥
शुंभ और निशुम्भ तथा धूम्रलोचन का मर्दन करने वाली देवी तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
वन्दिताङ्घ्रियुगे देवि सर्वसौभाग्यदायिनि । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ ७ ॥
सबके द्वारा वंदित युगल चरणों वाली तथा सम्पूर्ण सौभाग्य प्रदान करने वाली देवी तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
अचिन्त्यरूपचरिते सर्वशत्रुविनाशिनि । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ ८ ॥
देवी तुम्हारे रूप और चरित्र अचिंत्य हैं, तुम समस्त शत्रुओं का नाश करने वाली हो रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ ९ ॥
पापों को दूर करने वाली चंडिके जो भक्तिपूर्वक तुम्हारे चरणों में सर्वदा मस्तक झुकाते है उन्हें रूप दो, जय दो, यश दो और उनके काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
स्तुवद्भ्यो भक्तिपूर्वं त्वां चण्डिके व्याधिनाशिनि । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १०॥
रोगों का नाश करने वाली चंडिके जो भक्तिपूर्वक तुम्हारी स्तुति करते हैं उन्हें रूप दो, जय दो, यश दो और उनके काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
चण्डिके सततं ये त्वामर्चयन्तीह भक्तितः । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ ११॥
चंडिके इस संसार में जो भक्ति पूर्वक तुम्हारी पूजा करते हैं उन्हें रूप दो, जय दो, यश दो और उनके काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम् । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १२॥
मुझे सौभाग्य और आरोग्य दो परम सुख दो रूप दो, जय दो, यश दो और मेरे काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
विधेहि द्विषतां नाशं विधेहि बलमुच्चकैः । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १३॥
जो मुझसे द्वेष रखते हों उनका नाश और मेरे बल की वृद्धि करो रूप दो, जय दो, यश दो और मेरे काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
विधेहि देवि कल्याणं विधेहि परमां श्रियम् । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १४॥
हे! देवी मेरा कल्याण करो मुझे उत्तम संपत्ति प्रदान करो रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
सुरासुरशिरोरत्ननिघृष्टचरणेऽम्बिके रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १५ ॥
अंबिके देवता और असुर दोनों ही अपने माथे की मुकुट की मणियों को तुम्हारे चरणों पर घिसते रहते हैं। तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
विद्यावन्तं यशस्वन्तं लक्ष्मीवन्तं जनं कुरु । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १६ ॥
तुम अपने भक्त जन को विद्वान यशस्वी और लक्षमीवान बनाओ, तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
प्रचण्डदैत्यदर्पघ्ने चण्डिके प्रणताय मे। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १७॥
प्रचंड दैत्यों के दर्प का दनन करने वाली चंडिके मुझे शरणागत दो, रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
चतुर्भुजे चतुर्वक्त्रसंस्तुते परमेश्वरि। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १८ ॥
चतुर्मुख ब्रह्मा जी के द्वारा प्रशंसित चार भुजा धारिणी परमेश्वरी तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
कृष्णेन संस्तुते देवि शश्वद्भक्त्या सदाम्बिके। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ १९॥
देवी अंबिके भगवान विष्णु नित्य निरंतर भक्तिपूर्वक तुम्हारी स्तुति करते रहते हैं तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
हिमाचलसुतानाथसंस्तुते परमेश्वरि। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ २०॥
हिमालय कन्या पार्वती के पति महादेव जी के द्वारा प्रशंसित होने वाली हे परमेश्वरी तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
इन्द्राणीपतिसद्भावपूजिते परमेश्वरि। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ २१॥
शचि पति इन्द्र के द्वारा सद्भाव से पूजित होने वाली परमेश्वरी! तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
देवि प्रचण्डदोर्दण्डदैत्यदर्पविनाशिनि । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ २२॥
प्रचंड और भुजदंड वाले दैत्यों का घमंड चूर करने वाली देवी तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
देवि भक्तजनोद्दामदत्तानन्दोदयेऽम्बिके । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥ २३॥
देवी अंबिके तुम अपने भक्त जनों को सदा असीम आनंद प्रदान करती रहती हो तुम रूप दो, जय दो, यश दो और काम, क्रोध आदि शत्रुओं का नाश करो।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम् । तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम् ॥ २४॥
मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्नी प्रदान करो जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल मे उत्पन्न हुई हो।
अर्गला स्तोत्र के अद्भुत लाभ
• देवी की कृपा से रूप, यश, विजय और रक्षा प्राप्त होती है।
• यह स्तोत्र आत्मविश्वास, धैर्य और साहस को जाग्रत करता है।
• मानसिक रोग, भय और द्वंद्वों को दूर करता है।
• घर में शांति, समृद्धि और देवी की दिव्य उपस्थिति बनी रहती है।
• साधक के अंदर आत्मबल और आकर्षण की शक्ति जागृत होती है।
• इसे नियमित पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और दिव्य ऊर्जा का संचार होता है।
यदि आप देवी कृपा, मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और जीवन की बाधाओं के निवारण हेतु व्यापक देवी साधना करना चाहते हैं तो : - दुर्गा सप्तसती पाठ (संपुट रहित) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अर्गला स्तोत्रम् का महत्व
अगर आप देवी की सच्ची कृपा पाना चाहते हैं या आप जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना कर रहे हैं, तो अर्गला स्तोत्रम् एक ऐसा माध्यम है जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल सकता है। इसे सिर्फ एक आम स्तोत्र समझने की गलती मत कीजिए, क्योंकि ये कोई आम स्तोत्र नहीं है, बल्कि देवी के विभिन्न रूपों का ऐसा शक्तिशाली आह्वान है, जिससे अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है। कई लोग मानते हैं कि यह स्तोत्र सिर्फ शब्दों का मेल है — लेकिन असल में ये हर मंत्र एक शक्ति है। यह आपकी इच्छाओं को सिद्ध करने, मन की अशांति को शांत करने, और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का दिव्य साधन है।
अर्गला स्तोत्रम् में जो शक्ति है, वह आपको न केवल मानसिक शांति देती है, बल्कि आपके शत्रुओं को भी नष्ट करती है। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आती है और आपकी इच्छाएँ पूरी होने लगती हैं। यह सिर्फ एक साधारण मंत्र नहीं है, बल्कि देवी का आह्वान है, जो आपको हर संकट से बाहर निकालने की ताकत देता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशी आए, तो अर्गला स्तोत्रम् का नियमित रूप से पाठ करें। यदि आपके पास समय का अभाव है तो इसे किसी दक्षता प्राप्त आचार्य से अवश्य कराएं। इससे आपके जीवन में न केवल ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि आपके सभी दुखों और विघ्नों का नाश भी होगा। अगर जीवन में कोई ऐसी शक्ति चाहिए जो आपको अंदर से मज़बूत बनाए, डर और नकारात्मक सोच को खत्म करे तो अर्गला स्तोत्रम् को अवश्य अपनाइए।
यदि आप अपनी समस्या, मनोकामना या जीवन की वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त स्तोत्र, मंत्र या वैदिक उपाय के बारे में मार्गदर्शन चाहते हैं तो: - अनुभवी ज्योतिषाचार्य से बात कर सकते हैं।
अर्गला स्तोत्रम् पाठ के नियम-
अर्गला स्तोत्रम् का पाठ करने के कुछ विशेष नियम और विधियाँ हैं, जिनका पालन करने से इसका प्रभाव अधिक होता है:
• स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें
• शांत और पवित्र स्थान पर बैठकर इसे पढ़ें।
• पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें
• दीप, धूप और पुष्प के साथ माँ दुर्गा का आवाहन करें
• रुद्राक्ष या चन्दन की माला से पाठ करें
• पाठ करते समय ध्यान और श्रद्धा बनाए रखें, ताकि देवी की कृपा प्राप्त हो सके।
• पाठ करते समय "रूपं देहि, जयं देहि..." को विशेष भाव से बोलें
क्यों पढ़ें अर्गला स्तोत्र?
जब जीवन में अचानक अड़चनें आने लगें... जब आपके प्रयास सफल न हों... जब आत्मविश्वास गिरने लगे... जब विरोधी सक्रिय हो जाएं... जब जीवन से तेज और यश चला जाए...
तब यह स्तोत्र एक दिव्य कवच बनकर साधक को न केवल बचाता है, बल्कि उसे ऊर्जावान, तेजस्वी और विजयी भी बनाता है।
अर्गला स्तोत्र का पाठ कब करें?
ब्रह्म मुहूर्त से प्रातः 9 बजे तक अर्गला स्तोत्रम् का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस समय सूर्य की ऊर्जा पूरे वातावरण में फैल रही होती है, जिससे चारों ओर सात्त्विकता और सकारात्मकता का संचार होता है।
इसके अलावा, संध्या काल (सूर्यास्त के बाद) में भी इस स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से प्रभावशाली माना जाता है। इस समय देवी दुर्गा की कृपा प्राप्ति के योग अधिक प्रबल होते हैं।
हालाँकि, दिन के किसी भी समय अर्गला स्तोत्रम् का पाठ किया जा सकता है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय किए गए पाठ का प्रभाव कई गुना अधिक होता है, क्योंकि इन कालों में वातावरण में दिव्य ऊर्जा का प्रवाह सबसे अधिक सक्रिय रहता है।