अमावस्या कब आती है?
प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के बाद अमावस्या की तिथि पड़ती है। सनातन धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है क्योंकि यह तिथि हमारे पितरों की सबसे प्रिय तिथि होती है।
अमावस्या की सभी तिथियां, नक्षत्र और सटीक शुभ मुहूर्त जानने के लिए हमारा विस्तृत पंचांग अवश्य देखें।
अमावस्या पर किसी पवित्र नदी या घर पर ही शुद्ध जल से स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की विधि पूर्वक श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना और पितरों का तर्पण करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही जो लोग अमावस्या पर नदी किनारे अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं उनके पूर्वजों को आसानी से मोक्ष प्राप्त होता है और यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से छुटकारा मिलता है।
अमावस्या के दिन जरुरतमन्द और असहाय लोगों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान करने से पितर संतुष्ट रहते हैं साथ ही इस प्रकार के दान से पितृ और शनि दोष के हानिकारक प्रभाव भी नष्ट हो जाते हैं।
अमावस्या के दिन गाय, कुत्ता, कौए और चीटिंयो को भोजन देने से यह अन्न हमारे पितरों को प्राप्त होता है। जिससे उन्हें शक्ति मिलती है।
साथ ही अमावस्या की शुभ तिथि पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं जैसे दीपावली, शनि जयंती,सोमवती अमावस्या,वट सावित्री व्रत आदि मनुष्य के सौभाग्य में वृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। प्रत्येक मास में पड़ने वाली अमावस्या कुछ इस प्रकार है:-
1. चैत्र मास की अमावस्या
• दिनांक: 19 मार्च 2026
• प्रारंभ: 18 मार्च 2026 को सुबह 8:27 AM बजे
• समाप्त: 19 मार्च 2026 को सुबह 6:54 AM बजे
चैत्र अमावस्या वर्ष की प्रथम अमावस्या है। चैत्र अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी संकट और कष्ट नष्ट होते है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से समस्त पापों और बुरे कर्मों का नाश होता है।
चैत्र मास की अमावस्या को पितरों का श्राद्ध करना अति उत्तम माना जाता है। इस दिन गाय ,कौवा ,कुत्ता आदि को भोजन कराने से पितर संतुष्ट होते है साथ ही गरीबों और जरुरतमन्द लोगों को भोजन कराना और दान देना अति पुण्यदायी माना गया है।
2. वैशाख मास की अमावस्या
• दिनांक: 17 अप्रैल 2026
• प्रारंभ: 16 अप्रैल 2026 को रात 8:13 PM बजे
• समाप्त:17 अप्रैल 2026 को सायं 5:22 PM बजे
वैशाख अमावस्या के दिन पवित्र स्नान, दान, जप-तप, पिंडदान, पितरों को तर्पण आदि कार्य करना अति उत्तम माना जाता है।
इस अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत अवश्य करना चाहिए तथा पितरों के लिए श्राद्ध और पिंडदान करने से जीवन में चल रहे आर्थिक एवं मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है साथ ही पितरों के लिए पिंडदान करने से जातक को पितरों से वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वैशाख अमावस्या पर गरीब और अनाथ लोगों को दान देने से कालसर्प दोष जैसे भयानक दोषों से भी छुटकारा मिलता है। इस शुभ दिन पर सत्तू खाने और दान करने का एक विशेष महत्त्व होता है।
3. ज्येष्ठ मास की अमावस्या
• दिनांक:16 मई 2026
• प्रारंभ: 16 मई 2026 को सुबह 5:13 AM बजे
• समाप्त: 17 मई 2026 को रात 1:31 AM बजे
अधिक मास की ज्येष्ठ अमावस्या
• दिनांक:15 जून 2026 (अधिक मास)
• प्रारंभ: 14 जून 2026 को दोपहर 12:20 PM बजे
• समाप्त: 15 जून 2026 को सुबह 8:24 AM बजे
ज्येष्ठ अमावस्या को भारत में महत्वपूर्ण अमावस्या तिथि में से एक माना जाता है और यह दिन व्रत, पितरों का श्राद्ध करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन होता है। इस तिथि पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।
इस तिथि को शनि जयंती के रूप में भी मनाते है अतः इस दिन शनि देव का विधि विधान से श्रद्धापूर्वक पूजन किया जाना अति उत्तम होता है इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी अड़चनें समाप्त हो जाती है।
इस पुण्य तिथि पर वट सावित्री व्रत पड़ने के कारण इस अमावस्या का महत्त्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन महिलायें अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए तथा सौभाग्य प्राप्ति हेतु व्रत करती हैं।
4. आषाढ़ मास की अमावस्या
• दिनांक: 14 जुलाई 2026
• प्रारंभ: 13 जुलाई को सायं 6:51 PM बजे
• समाप्त: 14 जुलाई 2026 को दोपहर 3:14 PM बजे
आषाढ़ माह वर्ष का चौथा महीना होता है। आषाढ़ मास की अमावस्या पर स्नान आदि करके पितरों का तर्पण करने का एक अलग महत्त्व होता है क्योंकि यह दिन दान-पुण्य और पितरों की शांति के लिए किये जाने वाले तर्पण के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है।
आषाढ़ अमावस्या दान-पुण्य व पितरों की आत्मा की शांति के लिये किये जाने वाले धार्मिक कर्मों के लिए विशेष फलदायी मानी गई है।
5. श्रावण मास की अमावस्या
• दिनांक: 12 अगस्त 2026
• प्रारंभ: 12 अगस्त 2026 को 1: 55 AM बजे
• समाप्त: 12 अगस्त 2026 को रात 11:07 PM बजे
श्रावण मास की अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करना अतिउत्तम होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और उनके नाम का जप करने साथ ही दान आदि कार्य करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
श्रावण अमावस्या के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के पश्चात पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत, श्राद्ध आदि कार्य करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रावण मास की अमावस्या पर वृक्षारोपण करना, मछली एवं चीटियों को भोजन कराने से मानसिक कष्टों का नाश होता है साथ ही ऐसा करने से घर परिवार में खुशहाली आती है ।
6. भाद्रपद मास की अमावस्या
• दिनांक: 11 सितम्बर 2026
• प्रारंभ: 10 सितम्बर 2026 सुबह 10:35 AM बजे
• समाप्त: 11 सितम्बर 2026 सुबह 8:57 AM बजे
भाद्रपद मास की अमावस्या पर भगवान विष्णु की उपासना व उनके स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति को पूर्व जन्म और वर्तमान में किए गए समस्त पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही जीवन में आने वाली समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पुराणों के अनुसार इस शुभ तिथि पर स्नान -दान और विधि पूर्वक श्राद्ध कार्य करके पिंड दान करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है साथ ही इस विशेष तिथि पर कुश (एक विशिष्ट प्रकार की घास ) का संग्रह करना और वर्ष भर शुभ कार्यों में उसका प्रयोग करना अति उत्तम बताया गया है।
7. आश्विन मास की अमावस्या
• दिनांक: 10 अक्टूबर 2026
• प्रारंभ: 9 अक्टूबर 2026 को रात 9:36 PM बजे
• समाप्त: 10 अक्टूबर 2026 को रात 9:20 PM बजे
आश्विन मास की अमावस्या पर ज्ञात और अज्ञात सभी प्रकार के पितरों का श्राद्ध किया जाता है इसलिए इसे सर्व पितृजनी अमावस्या भी कहते हैं। पितरों के श्राद्ध के लिए इस मास की अमावस्या बहुत महत्त्वपूर्ण होती है क्योंकि इस दिन श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है और पितृ लोक से आए हुए पितृजन अपने अपने लोक को वापस लौटते हैं साथ ही इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्त्व होता है।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे व्यक्ति को जीवन में सुख समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती हैं।
पुराणों में भी इस बात को कहा गया है कि इस माह की अमावस्या पर पितरों को श्राद्ध – तर्पण और दान आदि देने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
8. कार्तिक मास की अमावस्या
• दिनांक: 9 नवम्बर 2026
• प्रारंभ: 8 नवम्बर 2026 को सुबह 11:29 AM बजे
• समाप्त: 9 नवम्बर 2026 को दोपहर 12:30 PM बजे
कार्तिक अमावस्या एक महत्वपूर्ण तिथि है, इस विशेष तिथि पर सम्पूर्ण भारत में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यही कारण है कि इस अमावस्या का महत्व अन्य अमावस्या तिथियों से अधिक होता है।
पुराणों के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या पर पवित्र नदियों, घर, देव मंदिर, बगीचा एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर दीपदान तथा असहाय और जरुरतमन्द लोगों को अन्न और वस्त्र दान किये जाते हैं। इस प्रकार श्रद्धा भाव एवं पूर्ण निष्ठा भाव से दान करने से रोग, दोष तथा मानसिक कष्ट दूर होते हैं साथ ही समस्त पापों का नाश होता है।
इस दिन पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा भाव के साथ विधि पूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस प्रकार विधिपूर्वक पूजा से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपार समृद्धि, वैभव और सुखी जीवन प्रदान करती हैं साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
पुराणों में इस बात को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि इस अमावस्या तिथि पर गाय की सींग एवं अन्य अंगों में रंग लगाकर उन्हें घास, अन्न देकर उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस पुण्य तिथि पर इस प्रकार गाय की सेवा करने से जातक के समस्त पापों और दुखों का नाश होता है।
9. मार्गशीर्ष मास की अमावस्या
• दिनांक: 8 दिसम्बर 2026
• प्रारंभ: 8 दिसम्बर 2026 को सुबह 4:14 AM बजे
• समाप्त: 9 दिसम्बर 2026 को सुबह 6:22 AM बजे
प्रत्येक मास की अमावस्या की तरह ही मार्गशीर्ष अमावस्या पर भी पितरों का श्राद्ध, तर्पण और दान आदि कार्य करने का विधान है।
इस विशेष तिथि पर किये जाने वाले पूजा-पाठ से हमारे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। मार्गशीर्ष माह की अमावस्या के दिन पितरों के लिए व्रत रखकर व तर्पण आदि कार्य करके सारे पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है इसलिए इस दिन तर्पण और पिंड दान करने का विशेष महत्व है।
इस दिन व्रत करने मानसिक पीड़ा के साथ साथ पितृ दोष तथा जीवन में आने वाली सभी रुकावटों का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
10. पौष मास की अमावस्या
• दिनांक: 7 जनवरी 2027
• प्रारंभ: 6 जनवरी 2027 को रात 11:16 PM बजे
• समाप्त: 8 जनवरी 2027 को 1:54 AM बजे
पुराणों में अमावस्या की तिथि पितरों की प्रिय और उनको मोक्ष दिलाने वाली मानी गई है। इस विशेष तिथि पर बहुत से धर्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। अमावस्या तिथि पर स्नान, जप, तप, पूजन, तथा गरीब व असहाय लोगों को दान देने का विधान है।
इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का तर्पण, श्राद्ध करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन सूर्य देव तथा विष्णु जी की पूजा करना उत्तम माना जाता है।
इस पुण्य तिथि पर जप, ध्यान व दान आदि कार्य करने से पितरों और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गंभीर समस्याओं एवं अकाल मृत्यु जैसे भयानक दोषों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
11. माघ मास की अमावस्या
• दिनांक: 6 फरवरी 2027
• प्रारंभ: 5 फरवरी 2027 को सायं 7:07 PM बजे
• समाप्त: 6 फरवरी 2027 को रात 10:26 PM बजे
माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते है। इस दिन मौन व्रत रखने का विधान है। माघ मास में होने के कारण इसे 'माघी अमावस्या' भी कहते है।
माघी अमावस्या बहुत ही पुण्यकारी मानी जाती है, इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से मनुष्य के अंदर के सारे विकार नष्ट हो जाते हैं और उसके अंदर आत्मविश्वास और इंद्रियों को काबू करने की शक्ति का विकास होता है। मौनी अमावस्या के दिन दान ,स्नान आदि का विशेष महत्त्व होता है।
इसके साथ ही इस दिन पित्रों का तर्पण करने से उनकी विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि इसी अमावस्या तिथि को प्रथम पुरुष मनु का जन्म हुआ था और उन्ही के नाम पर इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाने लगा।
12. फाल्गुन मास की अमावस्या
• दिनांक: 8 मार्च 2027
• प्रारंभ: 7 मार्च 2027 को दोपहर 1:48 PM बजे
• समाप्त: 8 मार्च 2027 को दोपहर 3:00 PM बजे
इस अंतिम अमावस्या के दौरान दान, पूजा पाठ, जप एवं तप करने का विशेष रुप से महत्त्व बताया गया है। फाल्गुन अमावस्या के दौरान पितरों के लिए भी मुख्य रुप से तर्पण का कार्य किया जाता है। फाल्गुन अमावस्या को शिव उपासना करना उत्तम माना गया है क्योंकि भगवान शिव की उपासना अकाल मृत्य, भय, पीड़ा और रोग निवारण में प्रभावी होती है। इस पुण्य तिथि पर पूजा करने से कठिनाईयों एवं उलझनों से छुटकारा प्राप्त होता है।
इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने व पीपल के पेड तले तेल का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए, इसी के साथ शनि देव की पूजा करनी चाहिए। पुराणों के अनुसार इस तिथि पर श्राद्ध एवं दान आदि कार्य गया से भी अधिक फल देने वाला होता है।
13. सोमवती अमावस्या
अमावस्या माह में एक बार आती है परंतु जो अमावस्या सोमवार को होती है उसे सोमवती अमावस्या कहते है। यह वर्ष में एक या दो बार आती है। परंतु 2026-27 में तीन सोमवती अमावस्या 15 जून 2026, 9 नवम्बर 2026 और 8 मार्च 2027 को पड़ रही है।
सोमवती अमावस्या को पीपल के वृक्ष और शिव व पार्वती जी की आराधना की जाती है। इस व्रत को करने से सहस्त्र गोदान की प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलायें सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करती है।
मौली या कच्चे सूत को लपेटते हुए पीपल के वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करती है I इस व्रत को करने से घर के सभी गृह क्लेश दूर होते है साथ ही पापों का नाश होता है। सुहागिन महिलायें अपने पति की दीर्घायु के लिये कामना करती है।
यदि आप अमावस्या के दिन कालसर्प दोष या पितृ दोष से मुक्ति के लिए सही अनुष्ठान कराना चाहते हैं, तो सनातन ज्योति में यह सभी अनुष्ठान अनुभवी वैदिक आचार्यों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाते हैं।
यदि आप अनुष्ठान संबंधित अधिक जानकारी चाहते है तो अभी सनातन ज्योति से निःशुल्क परामर्श ले।
