Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
थाई अमावसई: तिथि, तर्पण, श्राद्ध, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
लेखक: रुचि

थाई अमावसई: तिथि, तर्पण, श्राद्ध, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

थाई अमावसई 2027 कब है?

थाई अमावसई, तमिल कैलेंडर के अनुसार थाई महीने (जनवरी-फरवरी) में आने वाली एक अत्यंत शुभ अमावस्या तिथि है। वर्ष 2027 में थाई अमावसई 6 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी।

थाई अमावसई 2027 की तिथि: - अमावस्या तिथि और शुभ समय की विस्तृत जानकारी के लिए हमारा पंचांग देखें। 

इस दिन पितरों का श्राद्ध ,तर्पण और पूजा करने का विशेष महत्त्व होता है इसलिए थाई अमावस्या के शुभ दिन पर तर्पण, पिंड दान और पितरों की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस शुभ तिथि पर किए जाने वाले श्राद्ध कर्म ,दान और तर्पण कार्य पूर्वजों को शांति और मोक्ष प्रदान करने में मदद करता है इसलिए इस शुभ तिथि पर ज़्यादतर लोग रामेश्वरम, कन्याकुमारी तथा अन्य पवित्र स्थलों पर जाकर अपने पूर्वजों कि आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करते हैं साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

तर्पण और श्राद्ध कहाँ और कैसे करें

थाई अमावसई पर श्राद्ध और तर्पण करने की कोई विशेष क्रिया नहीं है आप अपनी सुविधा और सामर्थ्य के अनुसार श्राद्ध एवं तर्पण क्रिया कहीं भी कर सकते हैं परंतु यह ध्यान रखना आवश्यक है कि इस शुभ तिथि पर श्राद्धकर्म और तर्पण किसी दक्षता प्राप्त आचार्य से कराना अच्छा माना जाता है क्योंकि श्राद्ध क्रिया के दौरान होने वाली गलतियाँ आपके पूर्वजों को नाराज कर सकती हैं जिससे आपको पितृ दोष जैसे दोष लग सकते हैं। वैसे तो श्राद्ध कर्म और तर्पण कार्य पवित्र नदियों या जल निकायों के तटों पर करना अत्यधिक शुभ होता है इसलिए थाई अमावसई के शुभ दिन पर लोग श्राद्ध और तर्पण क्रिया करने के लिए प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों और पवित्र नदियों के तटों पर एकत्रित होते हैं।

थाई अमावस्या पर तर्पण करने का महत्त्व

थाई महीने में पड़ने वाली अमावस्या सूर्य की उत्तरायण गति के दौरान की पहली अमावस्या होती है और चूंकि सूर्य के उत्तरायण होने पर पूजा पाठ करना अत्यंत शुभ होता है इसलिए इस दिन तर्पण,होम और पिंड दान करने से मनुष्य को इस पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है साथ ही ऐसा माना जाता है कि इस शुभ तिथि पर पूर्वज अपने संबंधियों को आशीर्वाद देने के लिए आते है। इसलिए इस शुभ तिथि पर पितरों को पिंड दान देने और उनकी पूजा करने से वो खुश होते हैं जिससे लोगों को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो लोग थाई अमावस्या के दिन अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं उनके पूर्वजों को आसानी से मोक्ष प्राप्त होता है और यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से छुटकारा मिलता है।

थाई अमावस्या पर तर्पण करने के लाभ

थाई अमावसई पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत अवश्य करना चाहिए तथा पितरों के लिए श्राद्ध और पिंडदान करने से जीवन में चल रहे आर्थिक एवं मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है साथ ही पितरों के लिए पिंडदान करने से जातक को पितरों से वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। थाई अमावस्या के दिन जरुरतमन्द और असहाय लोगों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान करने से पितर संतुष्ट रहते हैं साथ ही इस प्रकार के दान से पितृ और शनि दोष के हानिकारक प्रभाव भी नष्ट हो जाते हैं।

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें