Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
मासी मागम: तिथि, पूजा विधि, कथा, महत्व और अनुष्ठान
लेखक: रुचि

मासी मागम: तिथि, पूजा विधि, कथा, महत्व और अनुष्ठान

मासी मागम 2027 में कब है?

मासी मागम 2027 में 20 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन मागम (मघा) नक्षत्र 20 फरवरी को शाम से प्रारंभ होकर 21 फरवरी दोपहर तक रहेगा।

मासी मागम, जिसे मासी मकम भी कहा जाता है सनातन धर्म के सबसे प्रमुख एवं शुभ त्योहारों में से एक है, जिसे तमिल कैलेंडर के अनुसार मासी महीने में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार फरवरी-मार्च से मेल खाता है। मासी मागम वर्ष में एक बार होता है परंतु बारह वर्षों में जब बृहस्पति सिंह नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इस पर्व को महा मागम के रूप में मनाया जाता है ।

मासी मागम के अनुष्ठान

मासी मागम के दिन मंदिरों से देवताओं की मूर्तियों (विशेष तौर पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की) को औपचारिक स्नान के लिए जुलूस के साथ पास के जल निकाय जैसे तालाब, झील या समुद्र तट पर ले जाया जाता है।

जुलूस के साथ आने वाले भक्त इस विश्वास के साथ जलाशय में डुबकी लगाते हैं कि उन्हें अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाएगा। यह त्यौहार मोक्ष प्राप्त करने के लिए धार्मिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया का प्रतीक है जिसे लोग अपने पापों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन मनाते हैं।

त्योहार के दौरान पवित्र नदियों या समुद्र में स्नान को मोक्ष प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। भक्त सुबह-सुबह प्रार्थना करने के लिए समुद्र तट के पास इकट्ठा होते है साथ ही विभिन्न प्रकार के पूजा और अनुष्ठान धूमधाम और पवित्रता के साथ आयोजित करते हैं । इनमें हाथी की पूजा के लिए गज-पूजा और घोड़े की पूजा के लिए अश्व पूजा अत्यधिक प्रमुख हैं।

मासी मागम की कथा

तिरुवन्नामलाई नगर में एक वल्लाला नामक राजा थे। जो भगवान शिव के प्रबल भक्त थे। राजा वल्लाला की कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने भगवान शिव से उनका अंतिम संस्कार करने की प्रार्थना की।

राजा की मृत्यु मासी मागम के दिन हुई, और वादे के अनुसार, भगवान शिव ने उनका अंतिम संस्कार कर उन्हें मोक्ष प्रदान किया साथ ही यह भी घोषणा की कि जो मनुष्य मासी मागम के दौरान समुद्र में स्नान करेगा उसे "मोक्ष" मिलेगा। लोगों का मानना है कि हर साल भगवान शिव राजा वल्लाला का अंतिम संस्कार करने के लिए समुद्र तट पर आते हैं।

मागम का महत्व

मासी मागम के शुभ दिन पर जो भक्त श्रद्धा भाव और पूर्ण निष्ठा के साथ पूजा अर्चना करते हैं उन्हें जीवन में सुख, समृद्धि और अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही उनके जीवन की सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं।

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें