Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
छत्रपति शिवाजी महाराज: जीवन, इतिहास, योगदान और जयंती का महत्व
लेखक: रुचि

छत्रपति शिवाजी महाराज: जीवन, इतिहास, योगदान और जयंती का महत्व

शिवाजी जयंती 2027 कब है?

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी 2027 को मनाई जाएगी। इस दिन उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज का आरंभिक जीवन

1630 में पूरा हिन्दुत्व बिखर चुका था । ऐसे मे हिन्दू साम्राज्य की स्थापना करने वाले महान सम्राट का जन्म हुआ। उस सम्राट का नाम था छत्रपति शिवाजी महाराज। इनका जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के पास स्थित जुन्नत नगर के शिवनेरी दुर्ग मे हुआ था जो महाराष्ट्र मे है। शिवाजी का पूरा नाम शिवाजी राजे भोसले था।

शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाह जी भोसले और माता का नाम जीजाबाई था। उनकी माता ने उनका नाम भगवान शिवा के नाम पर शिवाजी रखा। उनकी माता भगवान शिव से स्वस्थ सन्तान के लिए प्रार्थना किया करती थी। शिवाजी की माता जीजाबाई बड़ी ही धार्मिक प्रवृत्ति की थी। इनके पिता दक्षिण सल्तनत में बीजापुर सुल्तान के मराठा सेना अध्यक्ष थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्राथमिक शिक्षा

शिवाजी महाराज को प्राथमिक शिक्षा उनकी माता जीजाबाई से प्राप्त हुयी। माता जीजाबाई शिवाजी को रामायण और महाभारत का अध्ययन कराया करती थी। उनकी माता शिवाजी को बचपन से ही युद्ध की कहानियां तथा उस युग की घटनाओं के बारे में बताती रहती थीं, खासकर उनकी माँ उन्हें रामायण और महाभारत की प्रमुख कहानियाँ सुनाती थीं।

जिन्हें सुनकर शिवाजी के ऊपर बहुत ही गहरा असर पड़ा था। इन दो ग्रंथो की वजह से वो जीवनपर्यन्त हिन्दू महत्वो का बचाव करते रहे। शिवाजी ने बचपन मे ही राजनीति और युद्ध की शिक्षा प्राप्त कर ली थी। दादोजी कोंड देव ने घुड़सवारी, तीरंदाजी और निशानेबाजी की शिक्षा दी।

शिवाजी पर महाराष्ट्र के संत रामदास और संत तुकाराम का विशेष प्रभाव पड़ा। संत रामदास इनके आध्यात्मिक गुरु थे, संत रामदास ने ही इन्हे देश प्रेम और देश उद्धार के लिए प्रेरित किया।

शिवाजी का राज्याभिषेक एवं छत्रपति की उपाधि

06 जून 1674 को शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक एक भव्य समारोह के साथ रायगढ़ मे हुआ। इस दिन सभी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया और इसी दिन शिवाजी महाराज को “छत्रपति” की उपाधि प्रदान की गई। छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक समारोह के दौरान हिन्दू स्वराज की स्थापना का उद्घोष किया गया विजयनगर के पतन के बाद दक्षिण में यह पहला हिन्दू साम्राज्य था। छत्रपति शिवाजी ने सदैव एक स्वतंत्र शासक की तरह अपना राज्य संभाला।

शिवाजी को मुगलों के साथ साथ कई बार अपने ही मराठा राजाओं की भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कितनी बार उन्होंने मुगल सेनाओ के छक्के छुड़ा दिए। उनके राज्याभिषेक को रोकने के लिए बहुत तरह की साजिशें की गई लेकिन शिवाजी ने सभी तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए एक स्वतंत्र हिन्दू राज्य की स्थापना की। इन सभी कुशलताओं को देखते हुए शिवाजी को छत्रपति की उपाधि दी गई ।

शिवाजी महाराज के विचार

• शिवाजी का मानना था कि शत्रु को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए परंतु इसका मतलब यह भी नहीं है कि शत्रु को बलवान समझकर उससे डरना चाहिए अपितु उसका डटकर सामना करना चाहिए ।

• शिवाजी का मानना था कि मनुष्य का सर्वप्रथम दायित्व अपने राष्ट्र को महत्व देना है तत्पश्चात गुरु ,माता -पिता और उसके बाद खुद को महत्त्व देना चाहिए ।

• शिवाजी ने सदैव इस तथ्य को सत्य माना की जो धर्म,सत्य , श्रेष्ठता और परमेश्वर के सामने झुकता है उसका आदर समस्त संसार करता है।

शिवाजी महराज का योगदान

मात्र 15 वर्ष की आयु मे शिवाजी ने अपना पहला आक्रमण तोरण किले पर किया और 17 वर्ष की आयु मे ही लोगों को संगठित करके अपने आस पास के किलों पर हमले करना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपना असली अभियान 1656 मे आरंभ किया जब उन्होंने मराठा सरदार चंद्रराव मौर्य से जावली दुर्ग छीन लिया।

इस प्रकार एक-एक करके उन्होंने अनेक किले जीत लिए जिसमे सिंहगढ़, कोकण, राजगढ़ औरंगाबाद और सूरत के किले प्रसिद्ध है। शिवाजी ने साथ ही साथ पुरंदर और जावेली के किलों पर भी अधिकार कर लिया । ये सभी धर्मों का सम्मान करते थे । किन्तु शिवाजी महराज जबरन धर्म परिवर्तन के शक्त विरोधी थे ।

10 नवंबर 1659 को शिवाजी महाराज और अफजल खान की सेना के बीच प्रतापगढ़ किले पर घमाशान युद्ध हुआ । जिसमे शिवाजी महाराज विजयी हुए । युद्ध मे मिले हार से अफजल खान ने शिवाजी को शांति वार्ता के लिए अपने किले मे बुलाया । शिवाजी को विश्वासघात का संदेह पहले से ही था इसलिए शिवाजी भी पूरी तैयारी के साथ गए थे ।

अफजल खान ने गले मिलते समय दबोचकर उनपर पीछे से खंजर मरने की कोशिश की पर शिवाजी ने पहले ही उसे अपने खंजर से मारकर मौत के घाट उतार दिया । इसके बाद शिवाजी ने अपनी सेना को बीजापुर मे आक्रमण करने का निर्देश दिया। इसप्रकार उन्होंने कई युद्ध किए और कई किलों को जीत लिया । शिवाजी महाराज के पास नौसेना भी थी । इसलिए शिवाजी को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है।

शिवाजी महाराज की ताकत को देखते हुए औरंगजेब ने उन्हे रोकने के लिए जय सिंह और दिलीप खान को भेजा। जब औरंगजेब ने शिवाजी से खुद का नुकसान बढ़ता देखा तो उसने शिवाजी के पास संधि प्रस्ताव भेजा और 1666 ई0 में औरंगजेब ने शिवाजी को आगरा मे आमंत्रित किया परंतु जब शिवाजी को वहा उचित सम्मान नहीं मिला तो उन्होंने दरवार में नाराजगी जाहिर की जिसके फलस्वरूप औरंगजेब ने तानाशाही का प्रदर्शन करते हुए उन्हे नजरबंद करवा दिया। औरंगजेब शिवाजी की हत्या करना चाहता था शिवाजी औरंगजेब की मंशा को भलीभाँति पहचान गए थे इसलिए शिवाजी पहले ही चकमा देकर उसके चंगुल से फरार हो गए और पुनः मुगलों के खिलाफ जंग छेड़ दी।

शिवाजी की मृत्यु

शिवाजी महाराज की मृत्यु अप्रैल 1680 को हुई थी उस समय वे 50 साल के थे। उनकी मृत्यु को लेकर आज भी संदेह व्याप्त है कुछ लोगों का मानना है की उनकी मृत्यु स्वाभाविक हुई थी वही कुछ लोगों का कहना है कि उनको साजिश के तहत जहर देकर मार गया था।

छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती का महत्त्व

छत्रपती शिवाजी महाराज मुख्यत:एक साहसी योद्धा होने के साथ साथ एक कुशल रणनीतिकार भी थे उनके संघर्ष और योगदान को याद करने के लिए शिवाजी जयंती मनाई जाती है। जिस प्रकार शिवाजी ने अनेक चुनौतियों का सामना किया परंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी आज उनकी जयंती पर उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जाता है की उन्हे कभी संघर्षों से डरकर पीछे नहीं हटना चाहिए और अपने राष्ट्र की सेवा मे सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें