Sanatan Logo
Ganesh Logo
Download Astro Sanatanjyoti App
अट्टुकल पोंगाला: तिथि, पूजा विधि, महत्व और अट्टुकल भगवती मंदिर की कथा
लेखक: रुचि

अट्टुकल पोंगाला: तिथि, पूजा विधि, महत्व और अट्टुकल भगवती मंदिर की कथा

अट्टुकल पोंगाला 2027 में कब है?

भारतवर्ष त्योहारों का देश है यहाँ हर राज्य मे त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते है । अट्टूकल पोंगाला केरल राज्य का एक प्रमुख त्योहार है जो तिरुवन्तपुरम मे स्थित अट्टूकल भगवती के मंदिर मे महिलाओं द्वारा आयोजित होता है ।

अट्टुकल पोंगाला 2027 में 22 फरवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। यह दस दिवसीय अट्टुकल भगवती मंदिर उत्सव के नौवें दिन आयोजित होने वाला प्रमुख अनुष्ठान है। 2027 में अट्टुकल पोंगाला उत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा।

धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण अट्टुकल पोंगल महोत्सव मलयालम महीने मकरम या कुंभम के भरणी दिन से शुरू होता है, जो रात में कुरुथिथारपनम रस्म के साथ समाप्त होता है । यह आमतौर पर फरवरी या मार्च में पड़ता है और दस दिनों तक रहता है। माँ भगवती को श्रद्धा से यहाँ के लोग 'आटुकालम्मा (आटुकाल अम्मा)' कहते हैं।

पोंगाला का अर्थ है ‘अधिक उबालना’ यह केरल की एक प्रसिद्ध रस्म है जिसे यहाँ के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं । इस रस्म के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ एकत्रित होती हैं जिससे शहर की सड़कें श्रद्धालुओं से पूर्ण रूप से भर जाती हैं और सड़कों पर ही महिलायें मिट्टी के बर्तन में चावल,गुड,नारियल और केले से बनी मीठी खीर तैयार करती हैं जिसे पायसम कहा जाता है और इसी पायसम व्यंजन को माँ भगवती को श्रद्धा भाव के साथ अर्पित करती है ।इस पर्व की सबसे खास बात यह है कि इस दिन की जाने वाली सभी रस्में और पूजा पाठ केवल महिलाओं द्वारा सम्पन्न किए जाते है । इस त्योहार के दौरान सड़कें श्रद्धालु महिलाओं के जमावड़े से अवरुद्ध हो जाती हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस प्रकार की रस्म और अनुष्ठान से माँ भगवती प्रसन्न होती हैं इसके अलावा यह त्योहार अच्छी फसल से संबंधित है अर्थात अच्छी फसल होने की खुशी मे इस त्योहार को मनाते है और माता रानी से सदैव अच्छी फसल होने की कमाना करते है । पौराणिक कथाओं के अनुसार यह भी मान्यता है कि माता पार्वती ने दारुका राक्षस का इस दिन वध किया था जिससे बुरायी पर अच्छाई की जीत की खुशी मे इस त्योहार को भी मनाते हैं । माता पार्वती ने दारुका राक्षस का वध करने के लिए इस दिन भद्र काली का रूप लिया था। माता पार्वती के उस भद्रकली स्वरूप को ही अट्टूकल माता कहते है साथ पोंगल बनाकर माता रानी को श्रद्धा पूर्वक भोग लगाते है जिससे माता की कृपा बनी रहे और हर वर्ष अच्छी फसल हो।

अट्टुकल भगवती मंदिर की प्रसिद्धि

एक किंवदंती के अनुसार इस मंदिर की प्रसिद्धि एक तमिल महिला के साथ जुड़ी है जिसका नाम कन्नकी था।कन्नकी के पति कोवलन पर ग्रामवासियों द्वारा गलत आरोप लगाए गए जिससे मदुरै के राजा ने कोवलन को मौत की सजा दे दी । पति पर लगे गलत आरोपों से दुखित पत्नी ने पूरे मदुरै शहर को विनाश का श्राप दे दिया । मदुरै के साम्राज्य को नष्ट करने के बाद कन्नकी अट्टूकल पहुंची और किल्ली नदी के किनारे पहुंचकर एक वृद्ध व्यक्ति से नदी पार कराने का अनुरोध किया । वृद्ध व्यक्ति एक बहुत ही दयालु और एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति था ।

उसने उस महिला को नदी पार करने में उसकी मदद की परंतु उस महिला के असाधारण करिश्मों ने उस व्यक्ति को हैरत में डाल दिया। वृद्ध को पूर्ण रूप से विश्वास हो गया था कि यह कोई दिव्य महिला है इसलिए उसने उस महिला को अपने घर पर आमंत्रित किया लेकिन वह वहाँ से अदृश्य हो गई । परंतु उसी रात जब वृद्ध व्यक्ति सो रहा था तब उस महिला ने वृद्ध को स्वप्न दिया और उसके लिए अपने उपवन में एक मंदिर बनाने के लिए कहा जब वृद्ध सुबह अपने उपवन में गया तो उसे उपवन में 3 सुनहरी रेखाएं मिलीं। महिला के आदेश के अनुसार वृद्ध ने एक मंदिर बनवाया जिसे अट्टुकल भगवती मंदिर के नाम से जाना जाता है ।

Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
हम से बात करें