अंबेडकर जयंती 2027 में 14 अप्रैल, बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन भारत के महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनकी जयंती पर उनके सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया जाता है। 2027 के राष्ट्रीय पंचांग में भी 14 अप्रैल को डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती के रूप में दर्ज किया गया है।
इनके सम्मान को बढ़ाने के लिए इनके जन्म दिवस को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि समाज को समानता का अधिकार प्रदान करने के लिए इन्होंने बहुत से संघर्ष किए है। इन्हे प्रेम से आज बाबा साहब और भीम के नाम से पुकारा जाता है।
आइए जानते है कि डा. भीम राव अंबेडकर जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
डा. भीम राव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को भारत के मध्यप्रदेश में स्थित इंदौर जिले के अंबेडकर नगर में हुआ था। जिसे महू नाम से भी जाना जाता है। इनके पिता का नाम रामजी राव व माता का नाम भीमाबाई था। इनके परिवार में 13 भाई-बहन थे। लेकिन उनमें से केवल 2 भाई और 4 बहन ही जीवित बचे थे । अपनी माता की ये 14वीं संतान थे। इनके भाई का नाम बलराम और आनंदराव था तथा बहनों का नाम मंजुला, तुलसी, गंगाबाई, रमाबाई था। इनके पिता ब्रिटिश सेना में सूबेदार के पद पर नौकरी करते थे। जब ये केवल 2 वर्ष के थे तब उनके पिता नौकरी से सेवानिवृत्त हो गए। जब ये 6 वर्ष के हुए तब उनकी माँ का निधन हो गया। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई से शुरू हुयी। मात्र 15 वर्ष की उम्र मे ही 1906 में इनका विवाह 9 वर्षीय रमाबाई अंबेडकर के साथ हुआ था। रमा बाई की मृत्यु 1938 में हो गयी। जिसके कारण इनका दूसरा विवाह सविता अंबेडकर से 1948 को हुआ।
डा. भीम राव अंबेडकर जी का शैक्षिक जीवन
डा. भीम राव अंबेडकर जी की मुंबई के एल्फिंस्टन रोड के एक शासकीय हाई स्कूल से 1907 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की । 1912 में उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से राजनीतिक और अर्थशास्त्र के विषयों से स्नातक डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कोलम्बिया से एम.ए. और पी.एच.डी की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ एकोनॉमिक्स से एम.एस.सी, डी. एस.सी किया। इसप्रकार इनके पास 32 डिग्रियाँ थी और इन्हे 9 भाषाओं का ज्ञान था।
डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए समाज में समानता और न्याय की मांग की और उन्होंने भारतीय समाज में सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने भारतीय समाज को समाजवाद, भाषिक संरचना , और सामाजिक न्याय के माध्यम से सुधारने की मांग।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत भर में उत्सव के रूप में मनाया जाता है, और विभिन्न प्रांतों में समाज-सुधारक कार्यक्रम, सम्मेलन, और सामाजिक जागरूकता के प्रयासों का हिस्सा बनते हैं। यह दिन डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करने और उनके विचारों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण दिन है जिसे भारतीय समाज में महत्वपूर्ण माना जाता है।
इन्होंने संविधान का निर्माण किया था। इसलिए इन्हे संविधान निर्माता भी कहा जाता है। इन्होंने 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में 26 नवम्बर 1949 को संविधान पूरा करके राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। इसप्रकार 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। भारत के अर्थशास्त्री डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई हैं, इनके द्वारा प्रदान किये गए दिशा-निर्देशों व सिद्धान्त के आधार पर भारतीय रिज़र्व बैंक बनाई गई थी।
06 दिसंबर 1956 की रात्रि को सोए और मधुमेह रोग होने के कारण इन्होंने नींद में ही अपने शरीर को त्याग दिया। अंबेडकर जयंती उनके सम्मान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करने के लिए मनायी जाती है।
