
लक्ष्मी महायज्ञ
लक्ष्मी महायज्ञ एक विशेष वैदिक अनुष्ठान है जो धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी को समर्पित है। इस महायज्ञ में मंत्रों के उच्चारण और हवन के माध्यम से माता लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है और उनकी कृपा सदा बनी रहे इसके लिए कामना की जाती है। सनातन धर्म में माँ लक्ष्मी को धन, वैभव और सौभाग्य की अधिष्ठात्री कहा गया है। मान्यता है कि बिना लक्ष्मी कृपा के जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त नहीं हो सकती; यज्ञ-हवन और अन्न-धन की प्रचुरता भी उन्हीं के आशीष से संभव है।
ऐसा माना जाता है की बिना माँ लक्ष्मी की कृपा के जीवन में सुख प्राप्त नहीं हो सकता क्योंकि अन्न, वस्त्र और धन की प्रचुरता उन्ही के आशीर्वाद से प्राप्त हो पाना संभव होता है। इसलिए लक्ष्मी महायज्ञ एक आध्यात्मिक साधना के अतिरिक्त सांसरिक उन्नति का भी माध्यम है, और इसी कारण से भक्त माँ देवी लक्ष्मी की कृपा चाहते है।
प्राचीन कथाओं के अनुसार जब-जब देवताओं या भक्तों पर निर्धनता या दरिद्रता का संकट आया, तब उन्होंने देवी लक्ष्मी की आराधना कर पुनः संपदा प्राप्त की। समुद्र मंथन की कथा में भी माँ लक्ष्मी प्रकट होकर देवताओं को संपन्न करती हैं, जिससे जीवन में ऐश्वर्य और सौभाग्य का संचार होता है। इस महायज्ञ के द्वारा साधक न सिर्फ धन-धान्य प्राप्त करता है, बल्कि धार्मिक पुण्य, मानसिक शांति और ईश्वरीय आश्रय भी मिलता है।
लक्ष्मी महायज्ञ का उद्देश्य
लक्ष्मी महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य है- आर्थिक और पारिवारिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना।
यह यज्ञ विशेष रूप से उन परिस्थितियों में किया जाता है जब व्यक्ति को लगातार धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो या उसे अपने कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही हो।
जब व्यक्ति को बार-बार धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो या उसे अपने कार्यों में कहीं भी सफलता नहीं मिल रही हो तो ऐसी परिस्थियों में व्यक्ति को लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य कराना चाहिए। इस महायज्ञ से निम्नलिखित कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है और मनोकामनाएं पूर्ण की जा सकती है।
• आर्थिक स्थिरता का मार्ग – आय में निरंतरता, व्यापारिक हानि से उबरने और वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक।
• ऋण एवं दरिद्रता से मुक्ति – लंबे समय से चले आ रहे कर्ज़, आर्थिक बोझ और अभावजनित समस्याओं से छुटकारा पाने का उपाय।
• करियर और व्यवसाय में प्रगति – नौकरी के अवसरों में वृद्धि, बेरोज़गारी की समस्या से राहत तथा व्यापार में नई संभावनाओं के द्वार खोलने हेतु।
• सुख, सौभाग्य और समृद्धि – परिवार में शांति, निरंतर धनलाभ और जीवन में समग्र समृद्धि का सृजन।
जो लोग आर्थिक परेशानियों, धन की कमी या रोज़गार की दिक़्क़तों से जूझ रहे होते हैं, वे लक्ष्मी महायज्ञ अनुष्ठान करवाते हैं। इस पूजा के द्वारा भक्त माँ लक्ष्मी की कृपा पाने की प्रार्थना करते हैं, ताकि उनके जीवन से दरिद्रता दूर हो जाए और सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य का मार्ग खुल सके।
लक्ष्मी महायज्ञ
धन, सुख और समृद्धि के लिए करें लक्ष्मी महायज्ञ। जानें इसकी विधि, लाभ, पूजन सामग्री और माँ लक्ष्मी की कृपा पाने का महत्व।
Price : INR 350000/-
By continuing with the payment, you accept and agree to our Anushthan Policy.
50+ Types of Puja
Contact Us
'Sanatan Jyoti' is dedicated to the welfare of humans and all living beings. To connect with us or for more information, please email us or fill out the form – your message will be responded to promptly.

