
सुन्दरकाण्ड
सुन्दरकाण्ड, महाकाव्य रामायण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र अध्याय है । यह मूल रूप से महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' का पाँचवाँ भाग है । गोस्वामी तुलसीदास कृत 'श्री रामचरितमानस' में भी इसका विस्तार से वर्णन किया गया है । इस अध्याय में भगवान हनुमान के महान कार्यों, उनकी बुद्धि, शक्ति, और अटूट भक्ति का अद्भुत चित्रण किया गया है ।
सुन्दरकाण्ड में मुख्य रूप से उन घटनाओं का उल्लेख है जो हनुमान जी द्वारा माता सीता की खोज के दौरान लंका में घटी थीं । इसमें हनुमानजी का लंका की ओर प्रस्थान, मार्ग में आने वाली बाधाओं को पार करना, लंका में विभीषण से मित्रता, अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट करके उन्हें भगवान राम की मुद्रिका देना, रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध, और लंका दहन जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं । यह अध्याय हनुमानजी की वीरता और सफलता का प्रतीक है, और यही कारण है कि रामायण के सभी अध्यायों में इसका पाठ विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है ।
सुन्दरकाण्ड का पाठ विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को शुभ माना गया है। इन दिनों पाठ करने से हनुमानजी की कृपा मिलती है और शनिदेव से पीड़ित लोगों के भी कष्ट दूर होते हैं। नियमित पाठ से साहस, आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सफलता प्राप्त होती है। शीघ्र लाभ प्राप्त करने के लिए 121 पाठ कराना अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है। यदि यह पाठ 3, 5, 7 अथवा 11 दिनों में सम्पन्न कराया जाए, तो साधक को विशेष लाभ तथा मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति होती है। इसी आधार पर हमारे अनुष्ठान में 121 पाठ के अनुसार ही मूल्य निर्धारित किया गया है।
सुन्दरकाण्ड किन लोगों को करना चाहिए ?
सुंदरकांड का पाठ केवल धार्मिक परंपरा भर नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दिव्य उपाय है जो जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ मनुष्य के भीतर साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह पाठ हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है और इसे केवल कष्ट आने पर ही नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए कभी भी किया जा सकता है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियाँ ऐसी होती हैं, जब सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत आवश्यक और फलदायी माना जाता है। आइए जानते है कि किन परिस्थितियों में सुंदरकाण्ड कराना आवश्यक और फलदायी होता है।
• जिनके काम अटकते हैं या जीवन में संघर्ष अधिक है, उन्हें सुंदरकांड का पाठ अवश्य कराना चाहिए।
• यह पाठ नकारात्मकता दूर कर आत्मबल और हिम्मत को बढ़ाता है। इसलिए अगर लगे की आत्मविश्वास की कमी है तो यह पाठ जरूर करवाए।
• अगर पढ़ाई में मन न लग रहा हो तो यह पाठ अवश्य करवाए। क्योंकि पढ़ाई में एकाग्रता और परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए यह पाठ अत्यंत लाभकारी है।
• शनिवार को सुंदरकांड करने से शनि देव की कृपा मिलती है और कष्ट कम होते हैं तो शनि दोष या साढ़ेसाती से पीड़ित लोगों को यह पाठ जरूर करवाना चाहिए।
• इस पाठ से जीवन में नई दिशा और समाधान मिलता है। इसलिए अगर आप कर्ज या आर्थिक संकट से परेशान है तो अवश्य ही यह पाठ कराये ।
• मंगलवार को पाठ करने से प्रमोशन और सफलता की संभावना बढ़ती है। अगर आप अपनी नौकरी और करियर में उन्नति चाहते है तो अवश्य ही सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन करवा सकते है।
• यदि घर में शांति नहीं है, तो अवश्य ही सुंदरकाण्ड का पाठ करवाए। सुंदरकांड से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
• विवाह, गृह प्रवेश या किसी बड़े कार्य से पहले सुंदरकांड करना अत्यंत मंगलकारी माना गया है।
सुन्दरकाण्ड
सुन्दरकाण्ड पाठ से दूर हों जीवन की बाधाएँ, मिले साहस, शक्ति व हनुमानजी की कृपा। जानें विधि, महत्व, लाभ और अनुष्ठान की पूरी जानकारी।
Price : INR 31000/-
By continuing with the payment, you accept and agree to our Anushthan Policy.
50+ Types of Puja
Contact Us
'Sanatan Jyoti' is dedicated to the welfare of humans and all living beings. To connect with us or for more information, please email us or fill out the form – your message will be responded to promptly.

