
माता कात्यायनी जप
मां कात्यायनी देवी दुर्गा के नौ रूपों में से छठा स्वरूप हैं। नवरात्रि के छठे दिन उनकी पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार माता का प्राकट्य ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी के तेज से हुआ है। इनके चमत्कार के कई तथ्य मिलते है। कात्यायनी मंत्र का जप विवाह योग्य युवतियों और नवविवाहित दंपतियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह मंत्र जीवन में शांति, प्रेम और समृद्धि लाने में सहायक है।
यदि सही विधि और श्रद्धा से इस मंत्र का जप किया जाए, तो मां कात्यायनी भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करती हैं। उनकी पूजा से न केवल वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है।
मां कात्यायनी की आराधना भक्तों को पापों से मुक्ति दिलाती है और उन्हें आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाती है। उनकी कृपा से भक्त प्रेम, शांति और संतोषपूर्ण जीवन का अनुभव करते हैं।
मां कात्यायनी का स्वरूप
मां कात्यायनी का दिव्य स्वरूप उनकी महाशक्ति और अद्वितीय सामर्थ्य का प्रतीक है। उनकी चार भुजाएं विशेष अर्थ रखती हैं:
1. अभय मुद्रा (दाएं ऊपर का हाथ): भक्तों को भय से मुक्ति और सुरक्षा प्रदान करती है।
2. तलवार (बाएं ऊपर का हाथ): अनिष्ट शक्तियों और संकटों का नाश करती है।
3. वर मुद्रा (दाएं नीचे का हाथ): भक्तों को कृपा और आशीर्वाद प्रदान करती है।
4. कमल का फूल (बाएं नीचे का हाथ): पवित्रता, सौभाग्य, और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।
उनका वाहन सिंह साहस और शक्ति का प्रतीक है। मां कात्यायनी की पूजा से चारों पुरुषार्थ—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—की प्राप्ति होती है। उनकी कृपा से रोग, शोक और भय का नाश होता है।
ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व
भागवत पुराण के अनुसार, कात्यायनी पूजन सबसे पहले गोकुल की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। इस पूजन से गोपियों ने श्रीकृष्ण को प्रसन्न किया और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हुईं।
यह पूजन आज भी युवतियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे विशेष रूप से शीघ्र और उचित वर प्राप्त करने की प्रार्थना के साथ किया जाता है।
मां कात्यायनी जप से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हों, मिले प्रेम, शांति और समृद्धि। आज ही ऑनलाइन जप बुक करें और सुखद जीवन का आरंभ करें।
Price : INR 1500/-
By continuing with the payment, you accept and agree to our Anushthan Policy.
400+ Types of Puja
400+ Types of Puja
Have a question?
'Sanatan Jyoti' is dedicated to the welfare of humans and all living beings. To connect with us or for more information, please email us or fill out the form – your message will be responded to promptly.