Sanatan Logo
Ganesh Logo
चंद्रग्रहण 2025: 12 राशियों का राशिफल

चंद्रग्रहण 2025: 12 राशियों का राशिफल

साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण 07 सितम्बर को पड़ने वाला है। यह केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि ज्योतिष के अनुसार मानव जीवन की ऊर्जा, सोच और भाग्य से गहराई से जुड़ा हुआ क्षण है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया
चंद्रमा को ढक लेती है, तो यह अद्भुत दृश्य हमारे जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है।
  

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ग्रहण काल में व्यक्ति की भावनाएँ, मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता बदल सकती है। इस बार का चंद्रग्रहण हर राशि के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा—कहीं यह समृद्धि और अवसर देगा, तो कहीं धैर्य और सावधानी बरतने का संकेत। 

यदि आप जानना चाहते हैं कि यह चंद्रग्रहण आपके करियर, संबंधों, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करेगा और कौन-से उपाय आपके लिए राहत ला सकते हैं, तो अपना राशिफल अवश्य पढ़ें। 

मेष राशि

· यह समय आपके लिए लाभप्रद होगा। 

· आय एवं आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी। 

· मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

· कार्यक्षेत्र में सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। 

वृष राशि

· यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। 

· शारीरिक पीड़ा संभव है। 

· व्यापार में प्रगति के योग हैं। 

· पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

मिथुन राशि

· यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। 

· संतान से संबंधित चिंताएँ बनी रह सकती हैं। 

· अपने से बड़ों और गुरुओं का सम्मान करे। 

· मानसिक अस्थिरता अनुभव हो सकती है। 

कर्क राशि

· यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। 

· धन हानि की संभावना है। 

· स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

· कर्ज व लेन-देन से बचें। 

सिंह राशि

· यह समय आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है। 

· जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। 

· व्यवसायिक साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं। 

· वाणी पर संयम रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

कन्या राशि

· यह समय आपके लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। 

· रोग, ऋण एवं कठिनाइयों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

· शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है। 

· आर्थिक हानि की संभावना है। 

तुला राशि

· यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। 

· महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे। 

· किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना लाभकारी होगा। 

· स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। 

वृश्चिक राशि

· यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 

· माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। 

· नए कार्यों की शुरुआत न करे। 

· हानि की आशंका बनी रहेगी। 

धनु राशि

· यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

· संघर्ष एवं परिश्रम अधिक रहेगा। 

· मेहनत से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 

· आत्मविश्वास एवं ऊर्जा में वृद्धि होगी। 

मकर राशि

· यह समय आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है। 

· धन संबंधी हानि संभव है। 

· परिवार या कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते हैं। 

· स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। 

कुम्भ राशि

· यह समय आपके लिए सकारात्मक नहीं रहेगा। 

· मन अशांत रह सकता है। 

· जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। 

· लड़ाई-झगड़े व विवादों से दूर रहें। 

मीन राशि

· यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। 

· कर्ज व लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। 

· आर्थिक हानि की संभावना है। 

· कार्यों में विलंब होगा, धैर्य बनाए रखें।   

Book Your Anushthan
talkToAstrologer
Free Match Making
muhuratConsultation
DownloadKundli
Youtube
Facebook
Instagram
Astrologer
Talk to us
Lunar Eclipse 2025 Horoscope | 12 Zodiac Predictions